LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

54 करोड़ के शेयरों की धोखाधड़ी, CBI ने CA और उनके बेटे को लिया हिरासत में …

NCG NEWS DESK दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में CBI ने CA सुरेश कोठारी और पुत्र सिद्धार्थ कोठारी को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई अधिकारी अपने साथ कोलकाता ले गए हैं। बता दें कि 54 करोड़ के शेयरों की धोखाधड़ी के मामले की जांच करने सीबीआई के 10 अधिकारी दुर्ग पहुंचे थे। धोखाधड़ी के इस मामले में कोठारी बंधु फरार थे। कोलकाता के प्रकाश जायसवाल ने रजत बिल्डकॉन के 40 हजार शेयरों को धोखे से अपने नाम करने का आरोप लगाया है। कोलकाता पुलिस ने 2021 में 420 का मामला दर्ज किया था।

CA श्रीपाल कोठारी ने अहम दस्तावेज जला दिए

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी और सीए श्रीपाल कोठारी के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 406, 120 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया था। यह केस कोलकाता में दर्ज है। प्रकरण के मुताबिक साल 2005 में शिकायतकर्ता प्रकाश जयसवाल ने रजत बिल्डकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 40,000 शेयर खरीदे थे। इन शेयर्स की वर्तमान कीमत लगभग 54 करोड़ है। सुरेश कोठारी और उनके भाइयों ने जयसवाल के शेयर्स को धोखे से अपने नाम कर लिया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस मामले की सुनवाई अदालत में भी चल रही है। फिलहाल अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई छानबीन के लिए दुर्ग पहुंची थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चार अलग अलग गाड़ियों में 2 दर्जन से अधिक सीबीआई के अधिकारियों ने कोठारी बंधुओं के घर दबिश दी थी।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE