LIVE UPDATE
भारत

नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मौत

NCG NEWS DESK: तेलंगाना में काम करने गयी मध्यप्रदेश की युवती के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया, जिससे वह घायल हो गयी. एमपी आते समय युवती की रास्ते में मौत हो गयी. मिली जानकरी के अनुसस्र पेद्दापल्ली में चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना तीन दिन पुरानी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही वे पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के काजिरी की रहने वाली थी। वह अपनी बहन के परिवार के साथ तेलंगाना के पेद्दापल्ली आई थी। यहां वह पेद्दापल्ली के अप्पन्नापेट में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मंजूरी करती थी। परिजनों ने शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को काम दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति उसे अपने घर ले गया। यहां अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवक ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसे बस स्टैंड पर छोड़ दिया। बस स्टैंड पर पीड़िता को एक व्यक्ति ने पहचान लिया, जिसने उसे उसके घर छोड़ दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने आगे बताया कि घर पहुंची पीड़िता सामूहिक दुष्कर्म के कारण घायल हो गई थी। घर आने पर उसे गंभीर रक्तस्राव हुआ और उल्टी होने लगी। उसने अपनी बहन और उसके परिवार को पूरा घटनाक्रम बताया। परिवार ने गोपाल को इसकी जानकारी दी, जो उन्हेें काम के लिए मध्यप्रदेश से तेलंगाना लाया था। गोपाल ने पुलिस या फिर अस्पताल ले जाने के बजाये पीड़िता को 15 अगस्त को उसके पैतृक गांव भेज दिया। इस दौरान रास्ते में ही पीड़िता ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। नागरिक अधिकार मंच विरसम और तेलंगाना प्रजा फ्रंट के सदस्यों ने परिजनों से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE