LIVE UPDATE
लाइफस्टाइलसरगुजाहमर छत्तीसगढ़

शादी समारोह से लौट रही नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म

NCG NEWS DESK SARGUJA :-

सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से शादी समारोह से लौट रही नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि  17 वर्षीय किशोरी शादी समारोह में शामिल होकर परिचित युवक के साथ घर लौट रही थी। घटना की एफआईआर बुधवार को दर्ज की गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है। इसमें दो नाबालिग आरोपी भी बताए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
बतौली के साप्ताहिक बाजार में पिता से बिछड़ा 5 साल का रुद्र, पुलिस ने सुरक्षित मिलाया परिवार से
बतौली के साप्ताहिक बाजार में पिता से बिछड़ा 5 साल का रुद्र, पुलिस ने सुरक्षित मिलाया परिवार से
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार की भीड़ में एक 5 साल का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी की रात अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी शादी समारोह में शामिल होने के लिए चेंद्रा के लालमाटी गई थी। वहां से 30 जनवरी को भोर में वह एक अन्य लड़की के साथ परिचित की बाइक पर बैठकर लौट रही थी। परिचित आरोपी उसे बाइक से लेकर गाड़ाघाट के जंगल के पास पहुंचा और बाइक का पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर साथियों को बुला लिया।

किशोरी के परिचित के साथी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक लड़की भाग निकली। वहीं, किशोरी के साथ उसे साथ लाने वाले परिचित सहित चार अन्य ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद सहमी किशोरी घर लौट गई। उसने बुधवार को परिजनों को घटना की जानकारी दी एवं अपनी मां के साथ कोतवाली थाने पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता कक्षा दसवीं की छात्रा है और एक आरोपी उसका स्कूल का सहपाठी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरगुजा के उदयपुर में सड़क हादसा: बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत
सरगुजा के उदयपुर में सड़क हादसा: बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत
October 16, 2026
सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र में साल्ही मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंबिकापुर सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि देर रात घटना की एफआईआर कोतवाली थाने में की गई है। मामले में धारा 376 डी एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं। पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े ;-

ये खबर भी पढ़ें…
राशन दुकान से 70 बोरी चावल चोरी, पुलिस जांच का इंतजार
राशन दुकान से 70 बोरी चावल चोरी, पुलिस जांच का इंतजार
October 31, 2026
बतौली के बालमपुर में उचित मूल्य दुकान से करीब 70 बोरी चावल चोरी हुए। ग्रामीणों ने संचालक पर लापरवाही का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE