LIVE UPDATE
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Gaurela-Pendra-Marvahi News: डीएफओ पर लगा मानसिक प्रताड़ना का आरोप, मुख्य सचिव के पास लिखित में की गयी शिकायत

Gaurela-Pendra-Marvahi News: डीएफओ शशिकुमार पर लगा मानसिक प्रताड़ना का आरोप, मुख्य सचिव के पास लिखित में की गयी शिकायत

NCG News desk Gaurela-Pendra-Marvahi:-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Gaurela-Pendra-Marvahi News  मरवाही वनमंडल डीएफओ शशिकुमार के खिलाफ उनके ही विभाग के कर्मचारी ने मानसिक प्रताड़ना की शिकायत छत्तीसगढ़ के मुख्यसचिव से किया है। दरअसल बात यह है कि मरवाही वनमंडल के सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी परमेश्वर गुर्जर ने मुख्य सचिव से शिकायत करते हुये कहा है कि मरवाही डीएफओ शशिकुमार उनको लगातार तीन महीने से मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुये आ रहे हैं l जिसकी शिकायत उन्होने मुख्यसचिव मंत्रालय रायपुर एवं वनमंत्री से पहले भी किया था पर डीएफओ शशिकुमार के द्वारा उनके ऊपर दबाव बनाकर लिखित में शिकायत वापस लेने को मजबूर कर दिया थाl

मुख्य सचिव के पास लिखित में की गयी शिकायत
परमेश्वर गुर्जर द्वारा मुख्य सचिव के पास लिखित में की गयी शिकायत

गुर्जर ने मिडिया को बताया कि डीएफओ शशिकुमार द्वारा द्वारा पुनः उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके चलते उनका स्वास्थ्य भी ख़राब हो गया है और यदि गुर्जर को कुछ भी होने पर इसका जिम्मेदार डीएफओ शशिकुमार को होना बतलाया है। वहीं अपने उपर लगे आरोपों और शिकायतों पर डीएफओ शशिकुमार ने कहा है कि प्रताड़ना का जो मामला सामने आया है इसकी हम जांच करेंगे और टीम सत्यता की जांच कर आगे देखते हैं क्या कार्यवाही करना है। Gaurela-Pendra-Marvahi

मरवाही वनमंडल

मरवाही वनमंडल में लगातार अधिकारियों के खिलाफ कर्मचारियों के द्वारा शिकायतें सामने आ रही है दो दिन पहले भी एसडीओ आर. के. सिदार के खिलाफ फॉरेस्ट गार्ड ने जातिगत गालीगलौच की शिकायत की थी और अब डीएफओ के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना की शिकायत सामने आयी है l अब देखना ये है कि गुर्जर द्वारा मंत्रालय में जो लिखित में शिकायत की गयी है उसका क्या असर पड़ता है l क्या हमेशा की तरह छोटे कर्मचारी अधिकारियो के द्वारा प्रताड़ित होते रहेंगे l ये वही डीएफओ शशिकुमार है जिनके द्वारा संसद द्वारा बनाये गये कानून, सूचना के अधिकार अधिनियम की खुलेआम अवमानना की गयी थी जिसकी शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य सुचना आयोग में की गयी है l Gaurela-Pendra-Marvahi

और पढ़े :- 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE