कोरबा

कोरबा में हैवानियत: 9 साल की सौतेली बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, पड़ोसियों की सजगता से हुआ गिरफ्तार

कोरबा में हैवानियत: 9 साल की सौतेली बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, पड़ोसियों की सजगता से हुआ गिरफ्तार

कोरबा: 9 साल की सौतेली बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म,, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी 9 साल की मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। पड़ोसियों की सतर्कता और सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह वीभत्स घटना दीपका थाना क्षेत्र की है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दोनों पत्नियां छोड़ चुकी थीं साथ

जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय आरोपी की हरकतों और प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने एक और शादीशुदा महिला से विवाह किया, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला और दूसरी पत्नी ने भी उसका साथ छोड़ दिया। दोनों पत्नियों के जाने के बाद, 9 साल की मासूम सौतेली बेटी आरोपी के साथ ही रह रही थी।9 साल की सौतेली बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म,

मासूम से करता था मारपीट और गाली-गलौज

पीड़िता न केवल घर का सारा काम करती थी, बल्कि उसे अपने सौतेले पिता के अत्याचारों का भी सामना करना पड़ता था। आरोपी अक्सर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। जब पड़ोसियों ने बच्ची के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को देखा और उन्हें इस घिनौनी करतूत का अंदेशा हुआ, तो उन्होंने इंसानियत का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस को सूचित किया।9 साल की सौतेली बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म,

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा जेल

सूचना मिलते ही दीपका थाना पुलिस हरकत में आई और बुधवार शाम को आरोपी को धर दबोचा। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सहायक उपनिरीक्षक जितेश सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी घुमंतू प्रवृत्ति का है और उसका कोई स्थायी काम-धंधा नहीं है।9 साल की सौतेली बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म,

कोरबा में भाजपा नेता की दबंगई: रेत को लेकर महिला पंच को दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज