रायगढ़ की बेटी का कमाल: प्लम्बर पिता की संतान कृतिका यादव ने 12वीं बोर्ड में हासिल किया प्रदेश में छठा स्थान, CA बनने का है सपना

रायगढ़ की बेटी का कमाल: प्लम्बर पिता की संतान कृतिका यादव ने 12वीं बोर्ड में हासिल किया प्रदेश में छठा स्थान, CA बनने का है सपना
रायगढ़: “होनहार बिरवान के होत चीकने पात” – यह कहावत रायगढ़ जिले के छोटे से गांव कोड़ातराई की बेटी कृतिका यादव पर सटीक बैठती है। सीमित संसाधनों और मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि के बावजूद कृतिका ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर में छठा स्थान हासिल कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में कृतिका का नाम टॉप टेन की सूची में देखकर परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।प्लम्बर पिता की संतान कृतिका यादव ने 12वीं बोर्ड में हासिल किया प्रदेश में छठा स्थान
प्लम्बर पिता की प्रेरणा और बेटी का दृढ़ संकल्प
रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित कोड़ातराई गांव की रहने वाली कृतिका यादव के पिता एक साधारण प्लम्बर का काम करते हैं। इसी काम से होने वाली आय से वे अपने दो बच्चों, बेटे मनीष (जो कॉलेज में पढ़ रहे हैं) और बेटी कृतिका, को शिक्षित कर रहे हैं। कृतिका ने गांव के ही शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की है।प्लम्बर पिता की संतान कृतिका यादव ने 12वीं बोर्ड में हासिल किया प्रदेश में छठा स्थान
7 घंटे की पढ़ाई और मां के कामों में मदद
कृतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया। उसने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 7 घंटे तक पढ़ाई करती थी और जरूरत पड़ने पर अपनी मां के घरेलू कामों में भी हाथ बंटाती थी। परिवार से मिले निरंतर प्रोत्साहन ने उसके हौसलों को और मजबूती दी।प्लम्बर पिता की संतान कृतिका यादव ने 12वीं बोर्ड में हासिल किया प्रदेश में छठा स्थान
CA बनने का सपना, कॉमर्स में की थी पढ़ाई
कृतिका ने बताया कि उसके मन में हमेशा से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने की ख्वाहिश रही है। इसी सपने को साकार करने के लिए उसने 11वीं कक्षा में कॉमर्स विषय का चुनाव किया था। 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह अपने CA बनने के सपने को पूरा करने की दिशा में और मजबूती से कदम बढ़ाएगी।प्लम्बर पिता की संतान कृतिका यादव ने 12वीं बोर्ड में हासिल किया प्रदेश में छठा स्थान
कड़ी मेहनत और पारिवारिक सहयोग से मिली सफलता
कृतिका की यह उपलब्धि दर्शाती है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में रुकावट नहीं बन सकती। एक प्लम्बर की बेटी का प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाना निश्चय ही अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कृतिका की सफलता उसके परिवार के त्याग और समर्पण का भी प्रतीक है, जिन्होंने सीमित साधनों के बावजूद अपनी बेटी की शिक्षा को प्राथमिकता दी।प्लम्बर पिता की संतान कृतिका यादव ने 12वीं बोर्ड में हासिल किया प्रदेश में छठा स्थान









