LIVE UPDATE
भारत

Lok Sabha Elections : झंडे पकड़ने पर 375 रुपये देने का वादा, सीएम का रोड शो खत्म होने के बाद ठेकेदार लापता, मजदूरों का आरोप

NCG NEWS DESK Bharatpur : –

भरतपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली को जिताने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज रोड शो किया. रोड शो की शोभा मजदूरों से बढ़ायी गयी थी. बीजेपी का झंडा पकड़ने के लिए 375 रुपये की मजदूरी देने का ठेकेदार ने वादा किया था.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रोड शो खत्म होने के बाद मजदूर ठेकेदार को खोजते नजर आये. ठेकेदार मजदूरों की मजदूरी दिये बिना लापता हो गया. मुख्यमंत्री का रोड शो कुम्हेर गेट से शुरू होकर बिजली घर चौराहा पर समाप्त हुआ. रोड शो के लिए बाजार को झंडे बैनर से पाट दिया गया था.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भरतपुर में रोड शो

बता दें कि प्रथम चरण का चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है. भरतपुर को राजस्थान का हॉट सीट माना जा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला होने की वजह से बीजेपी ने भरतपुर में दमखम लगा दिया है. रोड शो में आए मजदूरों ने कहा कि रोजाना की तरह आज भी लक्ष्मण मंदिर पर मजदूरी के लिए खड़े थे. एक ठेकेदार ने 375 प्रति मजदूर की दर से रोड शो में शामिल होने के लिए ले गया. रोड शो खत्म होने के बाद ठेकेदार का अता पता नहीं है. मजदूरों को मजदूरी भी नहीं मिली है.

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिना दिहाड़ी दिये ठेकेदार हो गया लापता-मजदूर

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होगा. पहले चरण में 12 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान कराये जायेंगे. दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. चुनावी समर में उतरे प्रत्याशियों ने जीत के लिए जोर लगा दिया है. मतदाताओं को रिझाने के लिए नये नये दांव आजमाये जा रहे हैं. भरतपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला होने की वजह से बीजेपी के लिए साख का सवाल बन गया है. कांग्रेस ने संजना जाटव को भरतपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE