शिव बारात के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 14 से ज्यादा बच्चे झुलसे, 1 की हालत गंभीर

NCG NEWS DESK Rajasthan :-
राजस्थान शिवरात्रि के पावन मौके पर राजस्थान के कोटा में एक बड़ा हादसा हुआ है. शिव बारात निकाले जाने के दौरान करंट की चपेट में आने से करीब 14 बच्चे झुलस गए हैं. हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई. बच्चों को लेकर लोग अस्पताल की तरफ दौड़ते भागते नजर आए. सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बच्चों से मिलने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी अस्पताल पहुंचे।

हर साल काली बस्ती में मोहल्ले के लोगों की ओर से शिव बारात का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में कई बच्चे अकेले ही पहुंचे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मोहल्ले के लोग बच्चों को गोद में लेकर हॉस्पिटल की तरफ भागे। इस बीच घायल बच्चों के परिजन को जब हादसे के बारे में पता चला तो वे हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने आयोजकों की पिटाई कर दी।
ये भी पढ़े ;-

- ब्रह्माकुमारी शिल्पा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस
- Transfer ; हाई कोर्ट की सख्ती बाद एक्शन,102 पटवारियों का हुआ तबादला.. देखिए आदेश
- CG Raipur Vacancy 2024 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में ग्रुप ए एवं ग्रुप बी के सविदा पर भर्ती
Read More:
- VIMSAR अधिकारी जांच के घेरे में: ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 5 जगहों पर छापेमारी की
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!









