LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

तालाब में नहाने गए मां और 2 साल के बच्चें की डूबने से मौत…परिवार में पसरा मातम

NCG NEWS DESK बलरामपुर: प्रदेश में रोजाना डूबने से मौत होने की खबर आती ही रहती है। गर्मी के मौसम में सभी आसपास के तालाब, नदी में नहाने जाते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हे तैरना नहीं आता। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से आया है। जहाँ तालाब में नहाने गए माँ बेटे की डूबने से मौत हो गई। बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला।

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले की मृतका अनीशा पहाड़ी कोरवा (23) अपने ढाई साल के बेटे के साथ कतारीकोना के दलदलिया तालाब में नहाने गई थी। जहाँ गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। ऐसी आशंका है कि बच्चे के डूबने पर माँ बचाने गई होगी और वो भी करीब 10 फिट गहरे पानी में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE