LIVE UPDATE
राजनीति

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे बोले – नोटबंदी पर पर्दा डालने के लिए की गई ‘दूसरी नोटबंदी’

NCG NEWS DESK: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ( mallikarjun kharge ) ने RBI द्वारा 2 हजार रुपये के नोट को सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा किए जाने के बाद केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार निशाना साधा हैं। उन्होंने ( mallikarjun kharge ) सवाल किया कि, क्या नोटबंद गलत निर्णय था और उस पर पर्दा डालने के लिए यह ‘दूसरी नोटबंदी’ की गई है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की हैं।

आपने पहली नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को एक गहरा जख्म दिया था

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च में दिखीं नेहा बोरा, क्यों हुई चर्चा?
राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च में दिखीं नेहा बोरा, क्यों हुई चर्चा?
October 13, 2026
सुप्रीम कोर्ट मार्च में राहुल गांधी के साथ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की मौजूदगी चर्चा में है। जानिए CJP आंदोलन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि, आपने पहली नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को एक गहरा जख्म दिया था, जिससे पूरा असंगठित क्षेत्र तबाह हो गया, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम ठप हो गए और करोड़ों रोजगार गए। ट्वीट में खड़गे ने आगे लिखा कि, अब 2,000 रुपये के नोट वाली दूसरी नोटबंदी। क्या यह गलत निर्णय के ऊपर पर्दा डालना नहीं है? एक निष्पक्ष जांच से ही कारनामों की सच्चाई सामने आएगी।

2000 रुपए के नोट को बैंकों में 23 मई से जाकर बदला जा सकता है

ये खबर भी पढ़ें…
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का समन
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का समन
October 22, 2026
स जुड़े एक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) के तीन नेताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि, RBI ने 2 हजार रुपये के नोट को सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की। अब 2000 रुपए के नोट को बैंकों में 23 मई से जाकर बदला जा सकता है। अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट वैध मुद्रा में बने रहेंगे। वहीं RBI ने बैंकों को 30 सितंबर तक ये नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है। वहीं, एक बार में केवल 2 हजार रुपये मूल्य के नोट ही बदले जा सकेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों के लिए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्य नियुक्त किए। रामविचार नेताम, केदार कश्यप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE