LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

लकड़ी लेने गए युवक को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, पूरे गांव में दहशत का माहौल

NCG NEWS DESK बीजापुर। वंनाचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच नक्सलियों ने एक बार फिर एक युवक की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक लकड़ी लेने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पहचान अवलम हड़मा के नाम से हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है। जहां अवलम हड़मा नाम के एक युवक ने जंगल की ओर लकड़ी लेने के लिए गया था। इसी दौरान नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद शव को गांव के नजदीक खेत में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में दहशत का माहौल हो गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नक्सली काफी सक्रीय दिखाई दे रहे है। इससे पहले दंतेवाड़ा में बड़ी घटना को अंजाम दिया था। बुधवार को नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के काफिले में शामिल एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी समेत एक वाहन चालक शहीद हो गए।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE