नारायण हॉस्पिटल के I.C.U से भाग मरीज, सड़क दुर्घटना में मौत.. अस्पातल में मचा हड़कंप

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित नारायण हॉस्पिटल से एक 50 वर्षीय मरीज के गायब होने की सूचना आई जिसके कुछ समय बाद मरीज का शव मोह्बा बाजार इलाके में मिला है. जानकारी के अनुसार मरीज की मौत सड़क दुघर्टना में हुई है.

हैरानी की बात ये है कि लाखो की फीस वसूलने वाले निजी अस्पताल, बीना पैसे लिए लाश परिजनों को हाथ लगाने नही देते वहां आईसीयू से मरीज भाग कैसे गया. जबकि सीसीटीवी फुटेज में यह साफ तौर पर नजर आ रहा है कि मरीज के निकलते समय अस्पताल का सुरक्षा कर्मी वहां मौजूद भी है इससे सीधे तौर पर पता चलता है कि अस्पताल प्रबंधन केवल मरीजों के परिजनों पर ही नजर रखते है कि कहीं कोई बीना बिल दिए निकल ना जाए.
घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल भी उठाए रहे है इसके साथ ही परिजनों ने देवेंद्र नगर थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है वहीं पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है. मृत मरीज गृह मंत्री के जिले का है जिसका नाम मोहम्मद जाकिर चौहान है जिसका इलाज नारायणा हॉस्पिटल में चल रहा था मृत मरीज पैंक्रियाश के संक्रमण से जूझ रहा था.

ये भी पढ़े :-
- 10 साल में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक बना भारत, पढ़िए ICEA की रिपोर्ट
- शिव बारात के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 14 से ज्यादा बच्चे झुलसे, 1 की हालत गंभीर
- बहुत शर्म की बात है आंदोलन में बच्चों को आगे किया जा रहा है, किसान नेताओं को गिरफ्तार करके चेन्नई भेज देना चाहिएः हाईकोर्ट










