कृषि एवं पर्यावरणविदेश

लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

NCG NEWS DESK नई दिल्ली : देश के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बुरा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान का हाल भी यही है। दोपहर में ऐसी गर्म हवाएं चल रही है कि बाहर निकलना मुश्किल है। दिल्ली में सोमवार को भी दो जगहों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक और इस वर्ष अब तक का अधिकतम तापमान है। नजफगढ़ में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बन गया। वहीं, नरेला (45.3 डिग्री सेल्सियस), पीतमपुरा (45.8 डिग्री सेल्सियस) और पूसा (45.8 डिग्री सेल्सियस) में भी लू की स्थिति रही।

लोगों को मिलेगी गर्मी से मिलेगी राहत

गर्मी के इस प्रकोप के बीच अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने उत्तर भारत में गर्मी से राहत की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन के समय तेज गर्मी रहेगी। रात के समय एक दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। आईएमडी के वैज्ञानिक से जब पूछा गया कि क्या आज से लू से राहत मिलेगी तो उन्होंने कहा, ‘हां, इसकी प्रबल संभावना है।’

गर्लफ्रेंड ने झांसा देकर प्रेमी को पटना बुलाया, शादी के बाद होटल के कमरे में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट

मौसम कार्यालय के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार से उत्तराखंड और दिल्ली में गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं। देश के कुछ दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के रेन बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिण भारत में आज (मंगलवार) और आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज