LIVE UPDATE
दुर्ग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर PM मोदी का ऐतिहासिक तोहफा: 4500 से अधिक परिवारों को मिलेगा ‘अपने घर’ का सुख

सामूहिक गृह प्रवेश उत्सव से रोशन होंगे गांव-घर, दुर्ग जिले में तैयारियां जोरों पर

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर PM मोदी का ऐतिहासिक तोहफा: 4500 से अधिक परिवारों को मिलेगा ‘अपने घर’ का सुख, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष को खास बनाने की तैयारी चल रही है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर राज्य के 4,500 से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित अपने नए घरों में सामूहिक गृह प्रवेश करवाएंगे। यह भव्य समारोह 1 नवंबर को नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित होगा, जहां से प्रधानमंत्री इन सभी हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से गृह प्रवेश कराएंगे।

खुशियों का सामूहिक गृह प्रवेश उत्सव:
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 1 नवंबर को एक साथ सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दुर्ग जिले में ही 4 हजार 500 से अधिक आवासों में यह गृह प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पारंपरिक और उत्सवमय वातावरण रहेगा।4500 से अधिक परिवारों को मिलेगा ‘अपने घर’ का सुख

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नवनिर्मित घरों को दीपों से सजाया जाएगा, आंगन में रंगोलियां बनाई जाएंगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हितग्राही अपने-अपने नए घर में प्रवेश करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को आभार पत्र, स्मृति चिह्न और ‘खुशियों की चाबी’ भी प्रदान की जाएगी। यह सामूहिक गृह प्रवेश केवल ईंट और गारे का उत्सव नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में स्थायित्व, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक होगा।4500 से अधिक परिवारों को मिलेगा ‘अपने घर’ का सुख

शासकीय भवनों पर रोशनी और विकास यात्रा की थीम:
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों को रोशन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस अवसर पर 1 से 5 नवंबर तक की रात्रि में सभी सरकारी भवनों पर राज्य की “25 वर्षों की विकास यात्रा” की थीम के अनुरूप रोशनी की जाएगी। शासकीय भवनों के साथ-साथ निजी संस्थाओं को भी अपने कार्यालय भवनों को रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।4500 से अधिक परिवारों को मिलेगा ‘अपने घर’ का सुख

शहरी क्षेत्रों में भी मिल रहा ‘अपना आशियाना’:
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में भी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए नए आवास आशा की नई किरण बन रहे हैं। निगम के अंतर्गत गणपति विहार, सरस्वती नगर और मां कर्मा साइट पर एएचपी घटक के तहत निर्मित आवासों का लाभ लगातार हितग्राहियों को मिल रहा है। हाल ही में, सात हितग्राहियों को लॉटरी निकालकर आवास का आधिपत्य प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिसमें 4 को गणपति विहार, 1 को सरस्वती नगर और 2 हितग्राहियों को मां कर्मा साइट पर आवास का अधिकार मिला। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि आगे भी और आवास आवंटित किए जाएंगे।4500 से अधिक परिवारों को मिलेगा ‘अपने घर’ का सुख

यह आयोजन छत्तीसगढ़ के विकास और हर परिवार को ‘अपना घर’ उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।4500 से अधिक परिवारों को मिलेगा ‘अपने घर’ का सुख

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE