LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का लगेगा डेरा, अमित शाह,राजनाथ सिंह सहित राहुल गांधी करेंगे चुनावी सभा

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। आम चुनाव के लिए प्रदेश के बस्तर सीट में 19 अप्रैल हो वोटिंग होगी। इसी कड़ी में बड़े नेताओं के आने का सिलसिला भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी छत्तीसगढ़ आने वाले है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एक ही दिन आएंगे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज

बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री और राहुल गांधी एक ही दिन 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगे। हालांकि दोनों अलग-अलग शहर में चुनावी सभा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 को दंतेवाड़ा और खैरागढ़ में सभा लेंगे। इस दौरान वे लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही बस्तर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा के लिए प्रचार करेंगे।

14 अप्रैल को अमित शाह का दौरा प्रस्तावित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जहां राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में सम्मेलन करेंगे। साथ ही राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे। इससे पहले अमित शाह 6 अप्रैल को कवर्धा दौरे पर आने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्यगत कारणों की वजह से उनका दौरा रद्द करना पड़ा।

राजनांदगांव में प्रियंका गांधी की सभा

जानाकरी के अनुसार, पहले चरण के चुनाव के बाद दूसरे चरण के लिए 20 अप्रैल को राजनांदगांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल के लिए वोट मांगने पहुंचेगी। वहीं, जांजगीर-रायगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की सभा की रणनीति बनाई गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE