LIVE UPDATE
बलरामपुर

बलरामपुर छात्रावास में बड़ा खुलासा: महिला शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया अधीक्षक

 बलरामपुर छात्रावास में बड़ा खुलासा: महिला शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया अधीक्षक : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम से चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां के छात्रावास अधीक्षक रंजीत कुमार को रात में महिला शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। ग्रामीणों को जब इस घटना की भनक लगी, तो उन्होंने छात्रावास को घेर लिया और तत्काल प्रशासन को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस, अधीक्षक के दावों की पोल खुली

शंकरगढ़ एसडीएम आनंद राम नेताम और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पूछताछ के दौरान अधीक्षक रंजीत कुमार ने दावा किया कि उसने महिला शिक्षिका से कोर्ट मैरिज की है। हालांकि जांच में सामने आया कि रंजीत पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, जबकि महिला शिक्षिका अविवाहित है।बलरामपुर छात्रावास में बड़ा खुलासा

ग्रामीणों के आरोप और प्रशासनिक कार्रवाई

ग्रामीणों ने बताया कि अधीक्षक लंबे समय से महिला शिक्षिका को छात्रावास में बुलाता था। इससे पहले भी ऐसी चर्चाएं होती रही थीं, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने ठोस सबूत के साथ कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।बलरामपुर छात्रावास में बड़ा खुलासा

 

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE