LIVE UPDATE
धमतरी

धमतरी जिले में चाकूबाजी का आतंक: हाईवे पर चाकू लेकर घूमते अपराधी, जनसुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

धमतरी। जिले में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ये अपराध सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रहे, बल्कि हाईवे पर भी राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। हाल ही में एक घटना कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम छाती सेंचूवा के पास घटित हुई, जहां कुछ युवक चाकू लेकर चल रहे थे और मामूली विवाद के बाद दो लोगों पर हमला कर फरार हो गए। धमतरी जिले में चाकूबाजी का आतंक: हाईवे पर चाकू लेकर घूमते अपराधी, जनसुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

हाईवे पर चाकूबाजों का आतंक

धमतरी जिले में चाकूबाजी का आतंक: हाईवे पर चाकू लेकर घूमते अपराधी, जनसुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस घटना में होटल व्यवसायी शुभम साहू और उनके साथी पर हमला किया गया। यह घटना जिले में बढ़ते चाकूबाजी के मामलों का सिर्फ एक उदाहरण है। जिले के विभिन्न हिस्सों से ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिनसे साफ होता है कि पुलिस की ओर से इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। धमतरी जिले में चाकूबाजी का आतंक: हाईवे पर चाकू लेकर घूमते अपराधी

पुलिस की उदासीनता

हालांकि, पुलिस छोटी-छोटी कार्रवाइयों को ‘अभियान’ का नाम देती है, लेकिन चाकूबाजों पर कार्रवाई सिर्फ अपराध दर्ज करने और आरोपियों को पकड़ने तक सीमित रह गई है। जबकि हाईवे और अन्य प्रमुख सड़कों पर चाकू लेकर घूमना आम जनता, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। धमतरी जिले में चाकूबाजी का आतंक: हाईवे पर चाकू लेकर घूमते अपराधी

जनसुरक्षा के लिए जरूरी है पुलिस की सख्त कार्रवाई

धमतरी जिले की सड़कों पर इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे जनसुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह चाकूबाजों पर नकेल कसने के लिए एक सख्त अभियान चलाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। यह एक गंभीर और सोचनीय विषय है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। धमतरी जिले में चाकूबाजी का आतंक: हाईवे पर चाकू लेकर घूमते अपराधी

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE