MP में मौसम फिर लेगा करवट: राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना, इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज फिर मौसम (MP Weather Update) करवट बदलेगा। राजधानी में सुबह से ही बादल छाये हुए है। भोपाल (Bhopal) में हल्की बारिश (Rain) होने की संभावना है। इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, चंबल, उज्जैन संभाग में बादल छाए रहेंगे।
प्रदेश में अप्रैल महीने में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। माह के दूसरे सप्ताह में भी कई इलाकों में बादल छाये रहेंगे। इसके चलते इस माह में होने वाली तापमान की तेज वृद्धि आशिंक वृद्धि में परिवर्तित रहेगी। बादलों का डेरा पश्चिमी विक्षोभ के कारण घना रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शहडोल और उमरिया में बादल छाए रहेंगे। अगले दो-तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।









