बलरामपुर में पुलिस हिरासत में चोर की मौत: 50 लाख के जेवर बरामद, सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था आरोपी
ज्वेलरी शॉप चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी उमेश सिंह की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों को दी गई सूचना, मामले की जांच जारी

बलरामपुर जिले में पुलिस हिरासत के दौरान चोरी के आरोपी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए थे। पुलिस टीम उसे सीतापुर से बरामदगी के लिए बलरामपुर ला रही थी, इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उमेश सिंह, निवासी ग्राम नकना (थाना सीतापुर, जिला सरगुजा) के रूप में हुई है। उमेश सिंह उन 9 आरोपियों में से एक था, जिन्हें बीते सप्ताह बलरामपुर में हुई बड़ी ज्वेलरी शॉप चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।50 लाख के जेवर बरामद, सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था आरोपी
शनिवार तड़के करीब 4 बजे जब पुलिस आरोपी को लेकर बलरामपुर लौट रही थी, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।50 लाख के जेवर बरामद, सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था आरोपी
सिकल सेल बीमारी से जूझ रहा था आरोपी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था। इस संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।50 लाख के जेवर बरामद, सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था आरोपी
जांच जारी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
मृतक का शव जिला अस्पताल के मॉर्चरी कक्ष में रखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।50 लाख के जेवर बरामद, सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था आरोपी
बलरामपुर पुलिस का कहना है कि, चोरी के इस बड़े मामले में की गई बरामदगी और गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता बरती जा रही है, तथा किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।50 लाख के जेवर बरामद, सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था आरोपी



















