LIVE UPDATE
भारत

सगाई बचाने Online वर्दी खरीद बना IPS अफसर, सेल्यूट मारते ही पहुंचा जेल

NCG NEWS DESK :-

सगाई बचाने के लिए और गांव-समाज व रिश्‍तेदारों में रौब डालने के लिए युवक फर्जी आईपीएस अधिकारी बन गया। ऑनलाइन वर्दी मंगवाकर पहनी। कंधे पर स्टार व माथे पर टॉपी पर अशोक स्तंभ भी लगा लिया। मगर ढंग से सैल्‍यूट मारना नहीं सीखा। बस इसी चूक पर पकड़ा गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवार वालों को बताया UPSC क्रैक कर लिया

नए जिले कोटपूतली निवासी 24 साल के सुनील सांखला ने पिछले कई दिन से परिवार व रिश्‍तेदारों को झूठ ही बोल दिया कि उसने यूपीएससी क्रैक कर ली और आईपीएस सर्विस कैडर मिला है। यही झूठ बोलकर तो पिछले दिनों सुनील ने सगाई भी करवा ली। कुछ दिन बाद शादी तय थी।

कई चैनलों में भी दे चुका था इंटरव्यू

सुनील ने ऑनलाइन खाकी वर्दी मंगवाई और पहनकर घूमा करता था। यहीं नहीं बल्कि सुनील सांखला ने कई यूट्यूब चैनलों को इंटरव्‍यू तक दे दी। इंटरव्‍यू में सुनील सांखला खुद की यूपीएससी में 263वीं रैंक बताया करता था। खुद को वर्तमान में बतौर आईपीएस सीबीआई मुम्‍बई में तैनात बताता था। यहीं नहीं बल्कि पिछले दिनों सुनील सांखला गांव आया तो गांव वालों ने उसका जोरदार स्‍वागत भी किया।

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPS अफसर का कार्ड भी बनवा रखा था

सुनील सांखला ने आईपीएस पुलिस अफसर का आईडी कार्ड भी बनवा रखा था और उसके पास राजस्‍थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और उसके पास हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खटटर के फर्जी बधाई संदेश भी मिले।

सुनील कुमार सांखला के साले ने उससे कहा कि उनको उदयपुर घूमना है। इस पर वह इंद्राज सैनी, अमित चौहान व सत्‍यानारायण कानोलिया को साथ लेकर उदयपुर घूमने आया और सर्किट हाउस में रूम बुक करवाया।

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे खुली पोल

सर्किट हाउस के स्‍टाफ ने उसे बतौर आईपीएस अफसर सैल्‍यूट किया। इसके जवाब में सुनील सांखला ने भी सैल्‍यूट कर दिया। सर्किट हाउस स्‍टाफ को उस पर शक हुआ तो उदयपुर शहर पुलिस को सूचना दी और सारी बात बताई।

पुलिस आई तो सर्किट हाउस के रूम नंबर 211 रूम में दबिश दी तो सुनील सांखला ने बताया कि उसने चार बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी। अंतिम प्रयास में पास की और सीबीआई में अफसर बन गया। पुलिस ने सुनील सांखला, उसके साथी इंद्राज सैनी, अमित कुमारी और सत्‍यनारायण को हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से बानसूर के एक इंस्‍पेक्‍टर को फर्जी कार्ड भी मिला |

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE