LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

टायर पंचर होने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्रक, ड्राइवर की मौत

NCG NEWS DESK बलौदाबाजार। जिले में लोहे से लदा अनियंत्रित ट्रक बबूल के पेड़ से टकराते हुए खेत में जा घुसा। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, उसका शव बुरी तरह से सीट में फंस गया, जिसे बड़ी ही मशक्कत से निकाला गया है। मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर बसंत यदु अपने ट्रक में लोहा लोड कर खरसिया से रायपुर जा रहा था। कुम्हारी के पास ट्रक का पहिया पंचर हो गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी। वहां पेड़ से जोरदार टक्कर होने से ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर बसंत यदु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर का शव सीट में बुरी तरह से फंस गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वेल्डिंग कटर बुलवाया। इसके बाद ट्रक के हिस्सों को काटकर चालक के शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि बसंत यदु ट्रक के मालिक जवाहर यदु का ही बेटा था। वो ग्राम छिर्रा का रहने वाला था, जो बीती रात ही रायगढ़ जिले के खरसिया से अपने ट्रक में आयरन लोड कर रायपुर के लिए रवाना हुआ था।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE