शराब दुकान खोलने के विरोध में उतरे ग्रामीण उग्र आंदोलन का दिए चेतावनी
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गंगरेल बांध


वही ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान निरस्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की बात कह रहे हैं।
दरअसल, धमतरी जिले का गंगरेल बांध एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसके साथ ही यहां पर अंगारमोती मां का प्रसिद्ध मंदिर भी है, जिसके कारण से यहां दूर-दूर से सैलानी व श्रध्दालु आते हैं और माता का आर्शीवाद लेकर गंगरेल बांध के हसीन वादियों का लुप्त उठाते हैं। ऐसे में शराब दुकान खुलने से यहां का माहौल काफी खराब हो जायेगा। स्थानीय लोगो का कहना है कि यहा पर लोग अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आते है और सैर सपाटा कर पिकनिक मनाते हैं।
ग्रामीण लोगो का कहना है कि अगर यहा शराब दुकान खुलता है तो गंगरेल बांध शराबियों का अड्डा बन जाएगा। सभ्य परिवार के लोग यहां आने से कतराने लगेंगे, जिसके चलते ग्रामीणों ने प्रस्तावित शराब दुकान की स्वीकृति निरस्त करने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं।
अब देखना यह है कि शासन द्वारा शराब दुकान ग्रामीणों के कहने पर निरस्त किया जा सकता हैबहरहाल जिला प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद उचित निर्णय लिया जायेगा।



















