LIVE UPDATE
खेलभारत

Wrestlers Protest : पहलवानों के धरना प्रदर्शन को लेकर बड़ी खबर 21 मई के बाद ले सकते हैं बड़ा फैसला….पढ़ें पूरी खबर

Wrestlers Protest : पहलवानों के धरना प्रदर्शन को लेकर बड़ी खबर 21 मई के बाद ले सकते हैं बड़ा फैसला….पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली। WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है, पहलवानों ने बृजभूषण को गिरफ्तार कर सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 21 मई तक का समय दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर देश का मान बढ़ाने वाले पहलवानों का धरना-प्रदर्शन पिछले 25 दिनों से जंतर-मंतर पर जारी है। वहीं आरोपी बृजभूषण के खिलाफ इस मामले में अभी तक केवल एफआईआर बस दर्ज हुई है जिसे लेकर पहलावनों और उनके समर्थकों में काफी रोष व्याप्त है और वो लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

Wrestlers Protest : पहलवानों के धरना प्रदर्शन को लेकर बड़ी खबर 21 मई के बाद ले सकते हैं बड़ा फैसला....पढ़ें पूरी खबर
जंतर मंतर पे पहलवानों का समूह image source PTI 

प्रदर्शनकारी पहलवानों को भारतीय किसान यूनियन और विभिन्न राजनीतिक दलों से तो समर्थन मिल रहा है, साथ ही साथ अब देश की सबसे बड़ी खाप पंचायत एवम देश भर के लोग भी उनके समर्थन में उतर आए हैं और यह प्रदर्शन अब बड़े आंदोलन का रूप लेने लगा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद ने दिया राष्ट्रीय आंदोलन बनाने का सुझाव

इसी सिलसिले में सोमवार को भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भी पहलावनों के समर्थन के लिए जंतर-मंतर पहुंच कर उन लोगो के साथ रूबरू हुए। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रात में पहलवानों के साथ रुकने की परमिशन नहीं दी, जिसके बाद वो मंगलवार को फिर जंतर-मंतर पहुंच कर उनका समर्थन करते नजर आए। इस मामले में आजाद ने पहलावनों और उनके समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि 21 मई के बाद वो अपने इस आंदोलन को रामलीला मैदान में लेकर जाएं जहां इसे राष्ट्रीय आंदोलन का रूप दिया जा सके। खाप पंचायतों ने बृजभूषण के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर सरकार के लिए यही समय सीमा निर्धारित की है।

चंद्रशेखर आजाद के सुझाव पर साक्षी मलिक ने दी ये प्रतिक्रिया

प्रदर्शन को ‘राष्ट्रीय आंदोलन” बनाने के भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, ‘हम रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन को लेकर आपस में चर्चा करेंगे और जल्द ही इस बारे में फैसला करेंगे.’ हालांकि साक्षी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि पहलवान प्रदर्शन स्थल को पूरी तरह से रामलीला मैदान में स्थानांतरित करेंगे या जंतर-मंतर पर भी आंदोलन जारी रखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IOA ने WFI के अधिकारियों से राष्ट्रीय महासंघ का प्रभार लिया

आपको बता दें कि ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक तथा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट सहित भारत के शीर्ष पहलवान पिछले 25 दिनों से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं जिन पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) द्वारा गठित तदर्थ समिति ने WFI के अधिकारियों से राष्ट्रीय महासंघ का प्रभार ले लिया है, लेकिन पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

आजाद ने कहा, आपके आंदोलन का तहे दिल से समर्थन करेंगे

पहलवानों के समर्थन में आजाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘अगर आप लोग (पहलवान और उनके समर्थक) यहां (जंतर-मंतर पर) बैठे भी रहें तो इसका सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह आपका (पहलवानों) का आंदोलन है और हम तहे दिल से आपका समर्थन करेंगे और आपकी तरफ से कोई फैसला नहीं लेंगे लेकिन आपको 21 मई को निर्णय लेना होगा कि आप धरना स्थल पर बैठना चाहते हैं या इसे एक बड़ा आंदोलन बनाना चाहते हैं ‘

सीपी में पहलवानों का पैदल मार्च, हनुमान मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

पहलवानों ने अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने और बृजभूषण के हाथों कथित यौन उत्पीड़न के बारे में उन्हें जागरूक करने के अपने उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सोमवार को शाम 6 बजे कनॉट प्लेस में पैदल मार्च निकाला था और वो कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे थे, इस दौरान भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भी उनके साथ पैदल मंदिर तक मार्च में शामिल हुए जहां उन्होंने अपने आंदोलन को सफल बनाने के लिए बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। पुनिया ने पहले ही ट्वीट पर मंदिर जाने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था कि शाम जंतर-मंतर से पहलवान हनुमान जी का आर्शीवाद लेने प्रचीन हनुमान मंदिर सीपी जाएंगे। इससे पहले, पालम 360 गांव के पंचायतों ने पहलावनों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला था।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE