LIVE UPDATE
अपराध

250 करोड़ जब्त : देखें कैसे अलमारियों-दीवारों से निकला 250 करोड़ रूपये, बेडरुम में बनवाया था तहखाने का रास्ता

बहुत ही कम समय में हवाला रैकेट के जरिये धनकुबेर बने इत्र कारोबारी पीयूष जैन और उसके परिजनों के नाम देश के चार राज्यों में बेहिसाब संपत्तियां हैं। कानपुर, कन्नौज समेत कानपुर देहात, आगरा, प्रयागराज, नोएडा के अलावा दिल्ली, मुंबई और गुजरात में करीब 400 करोड़ की संपत्तियां हैं। अपनी काली कमाई खपाने के लिए उसने दुबई में भी संपत्तियां खरीदी हैं। इधर, करोड़ों की नकदी मिलने के बाद डीजीजीआई की टीम ने नए बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ाते हुए नोट बंदी के दौरान उसने कितने नोट बदलवाए, इसे भी जांच में शामिल किया गया है। इसके अलावा पिछले पांच वर्षों का बैंक स्टटमेंट निकालकर खातों से किए गए लेनदेन की जांच शुरू की गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार पीयूष जैन ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन की मदद से कुछ लोगों के साथ मिलकर लंबे समय से हवाला का काम कर रहा था।

सामान के साथ रुपयों के पैकेट भेजे जाते थे। इसमें ट्रांसपोर्टर को मोटा कमीशन मिलता था। ऐसे में जांच का दायरा और बढ़ गया है। सूत्रों ने बताया कि इतनी नकदी कई साझेदारों की है। इनमें पांच से छह लोग शामिल हैं, जो पीयूष के घर में नकदी जमा कर रहे थे |बताया गया कि इत्र कारोबारी अपनी कमाई से अलग-अलग जगहों पर प्रॉपर्टी खरीदता गया और बड़े पैमाने पर सोना-चांदी की भी खरीद की। सूत्रों ने बताया कि नोट बंदी 2016 में हुई थी। अब यह देखा जा रहा है कि उस समय पीयूष ने कितने नोट बदलवाए थे।250 करोड़ जब्त : देखें कैसे अलमारियों-दीवारों से निकला 250 करोड़ रूपये, बेडरुम में बनवाया था तहखाने का रास्ता

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कोडीन सिरप तस्करी: 3 दोषियों को 20-20 साल की सजा
कोडीन सिरप तस्करी: 3 दोषियों को 20-20 साल की सजा
October 30, 2026
रायपुर की विशेष NDPS अदालत ने कोडीन सिरप तस्करी मामले में तीन दोषियों को 20-20 साल की सश्रम कैद और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमीन-मकान खरीदे,दिया करोड़ों का चंदा

पीयूष जैन कई पान मसाला, साबुन और सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को सिंथेटिक गुलाब जल और कंपाउंड की सप्लाई करता है। जिले में भी उसने कई स्थानों पर जमीन खरीदकर काले धन को सफेद किया है। सूत्रों के अनुसार, शहर के छिपट्टी मोहल्ला में रहने वाले पीयूष ने करीब तीन साल पहले सदर कोतवाली के भुगैतापुर गांव में 50 बीघा जमीन खरीदी थी। रुपये खपाने के लिए उसने पड़ोसियों के करीब चार मकानों को भी खरीद लिया। इसके अलावा छिपट्टी में एक कारखाना और दो अलग-अलग जगहों पर भी मकान हैं। ठठिया कस्बा में एक प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पीयूष ने करोड़ों रुपये का चंदा दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
सक्ती के कैथा गांव में महिला की हत्या, आरोपी रंजीत धनवार बिलाईगढ़ से गिरफ्तार
सक्ती के कैथा गांव में महिला की हत्या, आरोपी रंजीत धनवार बिलाईगढ़ से गिरफ्तार
October 30, 2026
सक्ती जिले के कैथा गांव में शराब को लेकर हुए विवाद के बाद लक्ष्मी बाई की हत्या के आरोप में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में साइबर ठगी: शेयर ट्रेडिंग और पेंशन कार्ड के नाम पर 26.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी
बिलासपुर में साइबर ठगी: शेयर ट्रेडिंग और पेंशन कार्ड के नाम पर 26.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी
October 30, 2026
बिलासपुर में शेयर ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने और पेंशन कार्ड के नाम पर तीन लोगों से 26.29 लाख रुपये...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE