भूस्खलन का कहर, मलबे में दबी सड़क किनारे खड़ी कार; 4 माह के बच्चे समेत 5 की मौत

NCG NEWS DESK हरिद्वार : उत्तराखंड में टिहरी के चंबा में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 महीने की बच्ची भी शामिल है। हरिद्वार में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पूरे प्रदेश में 22 से 22 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभवाना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा में सोमवार को अचानक हुए भूस्खलन के मलबे में सड़क के किनारे खड़ी एक कार दब गई। चार माह का बच्चा, उसकी मां और बुआ बैठे थे। इन्हें रेस्क्यू करने में छह घंटे लग गए। मलबा हटाकर मिली कार को कटर से काटकर उसमें फंसे मां-बेटे समेत तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन इनकी मौत हो चुकी थी। वहीं,देर शाम को मलबे से दो और शव निकाले गए।
इस संबंध में चंबा थाना प्रभारी एसएस बुटोला ने बताया कि टिहरी के कंडीसौड़ जसपुर निवासी सुमन खंडूड़ी कार से अपने ससुराल रानीचौरी के डारगी जा रहे थे। खंडूड़ी दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। इनदिनों घर आए हुए थे। कार में उनके साथ पत्नी पूनम खंडूड़ी (25), चार महीने का बेटा और बड़ी बहन सरस्वती देवी (42) पत्नी विनोद सवार थे। सोमवार को दोपहर एक बजे के लगभग वह चंबा बाजार पहुंचे। उन्होंने चंबा थाने के पास नई टिहरी रोड पर सड़क किनारे पहाड़ी की तरफ कार को खड़ा कर दिया और बाजार में सामान लेने चले गए। इसी बीच अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और भारी भरकम मलबा कार के ऊपर आ गिरा। इसमें सुमन खंडूड़ी की पत्नी, बड़ी बहन और बच्चा कार के अंदर मलबे में दब गए।

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने भारी मलबा हटाकर तीनों को रेस्क्यू किया, लेकिन मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मलबा हटाने के दौरान देर शाम को एक युवक का शव भी बरामद किया गया। युवक के दबे होने का पहले पता नहीं था। उसकी शिनाख्त प्रकाश राज (25) पुत्र फलदास निवासी नवागर ज्ञानसू चंबा टिहरी के रूप में हुई है। बाद में एक और शव बरामद किया गया। कुल 6 लोगों की मौत हुई है।

Read More:
- Ambikapur Murder Case: गैंती से ताबड़तोड़ वार कर पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, मर्डर के बाद बोला- ‘अब जेल जाऊंगा’
- Raigarh Viral Video: युवती ने कॉलेज प्रोफेसर को जड़े थप्पड़, लगाया अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर आरोप!
- Ram Mandir Donation Scam: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- ‘सरकार के संरक्षण में हुई चंदा चोरी’









