LIVE UPDATE
भारत

भूस्खलन का कहर, मलबे में दबी सड़क किनारे खड़ी कार; 4 माह के बच्चे समेत 5 की मौत

NCG NEWS DESK  हरिद्वार : उत्तराखंड में टिहरी के चंबा में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 महीने की बच्ची भी शामिल है। हरिद्वार में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पूरे प्रदेश में 22 से 22 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभवाना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा में सोमवार को अचानक हुए भूस्खलन के मलबे में सड़क के किनारे खड़ी एक कार दब गई। चार माह का बच्चा, उसकी मां और बुआ बैठे थे। इन्हें रेस्क्यू करने में छह घंटे लग गए। मलबा हटाकर मिली कार को कटर से काटकर उसमें फंसे मां-बेटे समेत तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन इनकी मौत हो चुकी थी। वहीं,देर शाम को मलबे से दो और शव निकाले गए।

इस संबंध में चंबा थाना प्रभारी एसएस बुटोला ने बताया कि टिहरी के कंडीसौड़ जसपुर निवासी सुमन खंडूड़ी कार से अपने ससुराल रानीचौरी के डारगी जा रहे थे। खंडूड़ी दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। इनदिनों घर आए हुए थे। कार में उनके साथ पत्नी पूनम खंडूड़ी (25), चार महीने का बेटा और बड़ी बहन सरस्वती देवी (42) पत्नी विनोद सवार थे। सोमवार को दोपहर एक बजे के लगभग वह चंबा बाजार पहुंचे। उन्होंने चंबा थाने के पास नई टिहरी रोड पर सड़क किनारे पहाड़ी की तरफ कार को खड़ा कर दिया और बाजार में सामान लेने चले गए। इसी बीच अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और भारी भरकम मलबा कार के ऊपर आ गिरा। इसमें सुमन खंडूड़ी की पत्नी, बड़ी बहन और बच्चा कार के अंदर मलबे में दब गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने भारी मलबा हटाकर तीनों को रेस्क्यू किया, लेकिन मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मलबा हटाने के दौरान देर शाम को एक युवक का शव भी बरामद किया गया। युवक के दबे होने का पहले पता नहीं था। उसकी शिनाख्त प्रकाश राज (25) पुत्र फलदास निवासी नवागर ज्ञानसू चंबा टिहरी के रूप में हुई है। बाद में एक और शव बरामद किया गया। कुल 6 लोगों की मौत हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE