सुबह मोर्निंग वॉक में निकली लड़कियों से छेड़छाड़, एक के साथ बलात्कार

NCG NEWS DESK Kondagaon :
कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बच्चीयों के साथ छेड़छाड़ और एक के साथ बलात्कार की खबर सामने आई है. युवतियों की उम्र 13 – 14 वर्ष बताई जा रही है. वे सुबह मोर्निंग वॉक के लिए निकली थी|
तभी उनके पास दो बाईक में 6 लोग सवार होकर पहुंचे थे. इन लोगों ने दोनों बच्चीयों से छेड़छाड़ करना शुरू कर दी, एक नाबालिग को पकड़ने का प्रयास किए लेकिन वो किसी तरफ से हाथ छुड़ा कर भाग गई.
वहीं दूसरी नाबालिग से छेड़छाड़ करने के बाद एक युवक ने उसके साथ जबरन रेप किया और घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग फरार हो गए. कहा जा रहा है कि रेप करने के बाद सभी नकाबपोश आरोपी फ़रार को गए|
जिसके बाद पीड़िता घर पहुंच कर परिवार वालों को खुद के साथ हुई घटना बताई जिसके बाद परिजनों ने केशकाल थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दी. पुलिस टीम गठित कर जांच में जुट गई है|
ये भी पढ़े:-
- बेटे ने मां से बलात्कार का प्रयास किया, विरोध करने पर गला दबाकर कर दी हत्या
- सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार मामले में आसाराम बापू की याचिका पर विचार करने से किया इनकार
- सगाई के बाद महिला से बलात्कार कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान



















