LIVE UPDATE
सौंदर्यस्वास्थ्य

Hair Growth ; बालों पर सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, लंबे और घने बनेंगे बाल

NCG NEWS DESK ;-

Hair Growth: सर्दियों के मौसम में बालों की क्वालिटी खराब होने लगती है, इस दौरान बालों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर आप ठंड के मौसम में बालों का ख्याल नहीं रखेंगे तो बाल रूखे हो जाएंगे और तेजी से झड़ने लगेंगे। इस मौसम में बालों से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो सरसों का तेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सरसों के तेल के इस्तेमाल से न सिर्फ आपके बालों की क्वालिटी बेहतर होगी बल्कि आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सरसों के तेल में क्या मिलाएं  जिससे बाल लंबे और घने हो सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट कैंसर: गांठ को सामान्य बदलाव समझकर न करें अनदेखा
प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट कैंसर: गांठ को सामान्य बदलाव समझकर न करें अनदेखा
October 24, 2026
प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट के बदलाव आम हैं, पर नई गांठ या असामान्य स्राव को नजरअंदाज न करें। जानें लक्षण, जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बालों की ग्रोथ के लिए सरसों के तेल में क्या मिलाएं? – 

सरसों के तेल में कलौंजी मिलाने से इसका पोषण ज्यादा बढ़ जाता है। कलौंजी को काला जीरा भी कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल खाने में कई तरीकों से किया जाता है। कलौंजी बालों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है, इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन, मिनरल्स के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को हेल्दी बनाते हैं और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।

करी पत्ता – Curry Leaves

बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन और विटामिन B से भरपूर करी पत्ता बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। करी पत्ता बालों को मजबूत बनाता है, जिससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर्स की देखभाल: 49 मेडिकल ऑफिसर्स को मिलेगी ट्रेनिंग
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर्स की देखभाल: 49 मेडिकल ऑफिसर्स को मिलेगी ट्रेनिंग
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर्स की देखभाल के लिए 49 डॉक्टरों को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ में NHM और ECHO इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुड़हल के फूल – Hibiscus Flower

गुड़हल के फूल बालों के लिए लाभदायक होते हैं। सरसों के तेल के साथ गुड़हल के फूल मिलाकर लगाने से बाल अच्छे होते हैं और ग्रोथ बेहतर होती है। गुड़हल के फूलों में बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेट्स के साथ कई तरह के विटामिन होते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी हैं।

बालों की ग्रोथ के लिए सरसों का तेल कैसे बनाएं – हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाही में 200ml सरसों का तेल डालें। अब इसमें 2 चम्मच कलौंजी के बीज, 20 से 25 करी पत्ते और 5 गुड़हल के फूल डालें। इसके बाद तेल को धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं। आप देखेंगे कि सभी चीजें सरसों के तेल के साथ अच्छे से मिक्स हो चुकी हैं। इसके बाद गैस बंद कर के कढ़ाही में तेल को 10 घंटे के लिए ढककर रखें। समय पूरा होने पर इस तेल हो छानकर एक कांच की शीशी में भलें। पोषक तत्वों से भरपूर हेयर ग्रोथ के लिए सरसों का तेल तैयार है। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस तेल से स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें और 2 घंटे के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धोएं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पैंक्रियाज कैंसर: देर से पहुंच रहे 90% मरीज, लक्षण पहचानें
छत्तीसगढ़ में पैंक्रियाज कैंसर: देर से पहुंच रहे 90% मरीज, लक्षण पहचानें
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ में हर साल पैंक्रियाज कैंसर के 300 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। ज्यादातर मरीज तीसरी-चौथी स्टेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कृपया ध्यान दें कि यदि आपको कोई बालों या स्कैल्प से जुड़ी समस्या है तो इस तेल के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह लें। 

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE