
NCG NEWS DESK ;-
Hair Growth: सर्दियों के मौसम में बालों की क्वालिटी खराब होने लगती है, इस दौरान बालों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर आप ठंड के मौसम में बालों का ख्याल नहीं रखेंगे तो बाल रूखे हो जाएंगे और तेजी से झड़ने लगेंगे। इस मौसम में बालों से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो सरसों का तेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सरसों के तेल के इस्तेमाल से न सिर्फ आपके बालों की क्वालिटी बेहतर होगी बल्कि आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सरसों के तेल में क्या मिलाएं जिससे बाल लंबे और घने हो सकते हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए सरसों के तेल में क्या मिलाएं? –
सरसों के तेल में कलौंजी मिलाने से इसका पोषण ज्यादा बढ़ जाता है। कलौंजी को काला जीरा भी कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल खाने में कई तरीकों से किया जाता है। कलौंजी बालों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है, इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन, मिनरल्स के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को हेल्दी बनाते हैं और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।
करी पत्ता – Curry Leaves
बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन और विटामिन B से भरपूर करी पत्ता बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। करी पत्ता बालों को मजबूत बनाता है, जिससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।
गुड़हल के फूल – Hibiscus Flower
गुड़हल के फूल बालों के लिए लाभदायक होते हैं। सरसों के तेल के साथ गुड़हल के फूल मिलाकर लगाने से बाल अच्छे होते हैं और ग्रोथ बेहतर होती है। गुड़हल के फूलों में बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेट्स के साथ कई तरह के विटामिन होते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए सरसों का तेल कैसे बनाएं – हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाही में 200ml सरसों का तेल डालें। अब इसमें 2 चम्मच कलौंजी के बीज, 20 से 25 करी पत्ते और 5 गुड़हल के फूल डालें। इसके बाद तेल को धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं। आप देखेंगे कि सभी चीजें सरसों के तेल के साथ अच्छे से मिक्स हो चुकी हैं। इसके बाद गैस बंद कर के कढ़ाही में तेल को 10 घंटे के लिए ढककर रखें। समय पूरा होने पर इस तेल हो छानकर एक कांच की शीशी में भलें। पोषक तत्वों से भरपूर हेयर ग्रोथ के लिए सरसों का तेल तैयार है। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस तेल से स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें और 2 घंटे के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धोएं।
कृपया ध्यान दें कि यदि आपको कोई बालों या स्कैल्प से जुड़ी समस्या है तो इस तेल के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
ये भी पढ़े :-









