LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा एप के प्रमोटर्स पर सख्त कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर,रवि उप्पल के खिलाफ जारी हुआ नोटिस

NCG NEWS DESK BHILAI :-

महादेव सट्टा एप केस में लगातार कार्रवाई जारी है. दुर्ग रेंज के आईजी और दुर्ग के एसपी ने महादेव सट्टा एप के प्रमोटर्स के खिलाफ इनाम की घोषणा कर चुके हैं. अब इस केस में रायपुर की अदालत के आदेश पर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़: AI तस्वीरों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार
फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़: AI तस्वीरों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार
November 1, 2026
दुर्ग की सुपेला पुलिस ने AI से बनी युवतियों की तस्वीरों के जरिए शादी के नाम पर ठगी करने वाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल काफी अरसे से फरार बताए जा रहे हैं. जिसके बाद रायपुर की अदालत ने दोनों के खिलाफ नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट रायपुर की तरफ से यह कहा गया है कि दोनों आरोपी 12 मार्च तक कोर्ट में उपस्थित हो. इस नोटिस में सौरभ चंद्राकर के खिलाफ कई और जानकारियां दी गई है. जिसमें आईपीसी की धारा 420, 34 और छत्तीसगढ़ जुआ नियंत्रण अधिनियम 78 के तहत जारी किए गए वारंट की जानकारी दी गई है.

सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की दुबई में होने की जानकारी

सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की दुबई में होने की सूचना मिल रही है. ईडी और भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से लगातार यूएई की सरकार से संपर्क साधा जा रहा है. छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद से लगातार महादेव एप के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. दुर्ग पुलिस भी इस केस को लेकर एक्टिव है.

ये खबर भी पढ़ें…
जमीन के नाम पर 24 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
जमीन के नाम पर 24 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
November 1, 2026
भिलाई के एक व्यक्ति से दूसरे की जमीन बेचकर लाखों रुपये लेने के आरोप में दुर्ग पुलिस ने अवतार सिंह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उछला था महादेव सट्टा एप केस

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महादेव सट्टा एप केस को लेकर काफी सियासी घमासान मचा था. चुनाव से पहले भूपेश बघेल का नाम भी इसमें जुड़ा था. जिसकी जांच की जा रही है, कई सफेदपोश लोगों पर भी ईडी की नजर है. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस केस को लेकर सवाल उठे हैं.

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
छात्रावास की बदहाली पर बारिश में प्रदर्शन, भोजन राशि बढ़ाने की मांग
छात्रावास की बदहाली पर बारिश में प्रदर्शन, भोजन राशि बढ़ाने की मांग
November 3, 2026
दुर्ग जिले के छात्रावासों के विद्यार्थियों ने बारिश के बीच प्रदर्शन कर 1200 की जगह 3000 रुपए भोजन सहायता, मरम्मत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE