LIVE UPDATE
अपराधदुर्गहमर छत्तीसगढ़

अकेले बुजुर्ग दंपती की घर में घुसकर हत्या..वृद्ध पति का जहां धारदार हथियार से रेता गला .वहीं पत्नी के सिर पर वारकर ले ली जान

NCG NEWS DESK बेमेतरा ; छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बुजुर्ग दंपती की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गुरुवार सुबह मिले हैं। हत्यारों ने वृद्ध पति का जहां धारदार हथियार से गला रेता है, वहीं पत्नी के सिर पर वारकर जान ली है। वृद्ध भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। बुजुर्ग दंपती अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला बेरला थाना क्षेत्र का है।

Read more:-आपस में भिड़े पार्षद , नगर पालिका की बैठक में बवाल

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
संपदा कैंपस में महिला से सोने की चेन लूट, विरोध पर मारपीट
संपदा कैंपस में महिला से सोने की चेन लूट, विरोध पर मारपीट
November 3, 2026
बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में टहल रही SECL महिला कर्मचारी से स्कूटी सवार ने दो तोले की चेन लूटी। विरोध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, कंडरका के ग्राम सिलघट बाड़ी (खुड़मुड़ा नाला) निवासी सुखीराम निषाद (72) भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से रिटायर्ड हुए थे। उनके दो लकड़े और एक लड़की है। तीनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे भिलाई में काम करते हैं। सुखीराम पत्नी श्यामबती निषाद (70) के साथ गांव में ही रहते थे और खेती-किसानी का काम देखते थे। उनका मकान गांव से थोड़ा हटकर बना हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 7-8 बजे लोगों ने घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो अंदर जाकर देखा। वहां दंपती का शव पड़ा था।

Read more:-अपोलो अस्पताल में लगी आग, हॉस्पिटल में मची अफरा-तफरी

ये खबर भी पढ़ें…
छात्रावास की बदहाली पर बारिश में प्रदर्शन, भोजन राशि बढ़ाने की मांग
छात्रावास की बदहाली पर बारिश में प्रदर्शन, भोजन राशि बढ़ाने की मांग
November 3, 2026
दुर्ग जिले के छात्रावासों के विद्यार्थियों ने बारिश के बीच प्रदर्शन कर 1200 की जगह 3000 रुपए भोजन सहायता, मरम्मत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग का शव बरामदे में पड़ी चारपाई पर था। जबकि उनकी पत्नी का शव घर के अंदर कमरे में जमीन पर पड़ा था। क्षेत्र के दो लोगों की एक साथ हुए हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग सुखराम की गला रेतकर हत्या की गई है। जबकि उनकी पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। बुजुर्ग महिला श्यामबती और हत्यारों के बीच काफी संघर्ष होने के भी निशान मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध शराब नेटवर्क का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 10.69 लाख का माल जब्त
अवैध शराब नेटवर्क का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 10.69 लाख का माल जब्त
November 3, 2026
बेमेतरा पुलिस ने दो मामलों में अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा कर 5 आरोपी पकड़े। 535 पौवा शराब,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE