नक्सलियों से मुठभेड़ में महिला को लगी गोली

NCG NEWS DESK BIJAPUR :-
बस्तर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में मंगलवार को सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग के दौरान बोड़ला के करीब नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई । इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग भी हुई जिसमें एक ग्रामीण महिला राजे ओयाम के पीठ पर गोली लग गई।

क्रॉसफायरिंग से घायल हुई महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमग़ढ़ में प्राथमिक इलाज के बाद जगदलपुर अस्पताल रेफ़र किया गया है । अब इस घटना पर ग्रामीणों द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है और सुरक्षाबलों पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की महिला घर में थी। सुरक्षाबलों द्वारा घर में घुसकर गोली चलाई गई है।
इस मामले पर बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने क्रॉस फायरिंग की बात को स्वीकारते हुए कहा की एक महिला को क्रॉस फायरिंग के दौरान गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है यह हादसा नक्सली मुठभेड़ के दौरान हुआ है । मामले की जांच की जाएगी ।

ये भी पढ़े ;-
- शंकराचार्य कॉलेज चेयरमैन के बेटे अभिषेक मिश्रा हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला..
- अधिकारी के पास मिला कुबेर का खजाना, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का मालिक निकला, आज भी जारी है ACB की रेड
- CAA Chhattisgarh: 60 हजार से ज्यादा शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, वीजा के सहारे रायपुर में रह रहे 1125 पाकिस्तानी हिंदू

Read More:
- Chhattisgarh Craft Beer News: अब रायपुर में भी मिलेगा चिलिंग का नया ठिकाना! गवर्नमेंट ने दी Microbrewery को मंजूरी
- खरसिया सिविल अस्पताल में हड़कंप! Piles Operation के दौरान 22 साल के युवक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
- Kawardha Paddy Scam: धान खरीदी केंद्रों में ₹81 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा, 3 प्रभारियों पर FIR दर्ज!









