LIVE UPDATE
स्वास्थ्य

Symptoms of Liver Enlargement :ये 6 संकेत दिखने पर समझ जाएं की आपकी लिवर में आ चुकी है सूजन, अधिकतर व्यक्ति करता है इसे इग्नोर

Symptoms of Liver Enlargement : लिवर में सूजन की परेशानी होने पर मानव शरीर में कई तरह के संकेत नजर आ सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में विस्तार पूर्वक

NCG News desk:-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट कैंसर: गांठ को सामान्य बदलाव समझकर न करें अनदेखा
प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट कैंसर: गांठ को सामान्य बदलाव समझकर न करें अनदेखा
October 24, 2026
प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट के बदलाव आम हैं, पर नई गांठ या असामान्य स्राव को नजरअंदाज न करें। जानें लक्षण, जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Symptoms of Liver Enlargement : लिवर शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। इसमें किसी तरह की समस्या आने पर शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। लिवर मुख्य रूप से ह्यूमन ब्लड से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने और ब्लड से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के अलावा कई तरह के महत्वपूर्ण जैविक कार्यों को करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर में पित्त का निर्माण करता है। इसके अलावा, यह ग्लूकोज को संग्रहित करके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। ऐसे में लिवर में अगर किसी तरह की समस्या हो जाए, तो शरीर की कई प्रक्रिया प्रभावित हो जाती हैं। लिवर में कई तरह की परेशानियाआ सकती है, जिसमें लिवर में सूजन की परेशानी मुख्य है। लिवर में सूजन (Symptoms of Liver Enlargement) को हेपेटोमेगाली (Hepatomegaly) कहा जाता है, जो एक संभावित गंभीर समस्या की ओर संकेत देते है। लिवर में सूजन होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से-

Symptoms of Liver Enlargement :ये 6 संकेत दिखने पर समझ जाएं की आपकी लिवर में आ चुकी है सूजन, अधिकतर व्यक्ति करता है इसे इग्नोर
Symptoms of Liver Enlargement

लिवर में सूजन होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण – Symptoms of Liver Enlargement 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर्स की देखभाल: 49 मेडिकल ऑफिसर्स को मिलेगी ट्रेनिंग
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर्स की देखभाल: 49 मेडिकल ऑफिसर्स को मिलेगी ट्रेनिंग
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर्स की देखभाल के लिए 49 डॉक्टरों को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ में NHM और ECHO इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थकान और मतली (Futigh & Nausea)

लिवर में सूजन होने पर मरीजों का काफी ज्यादा थकान और मतली की परेशानी से जूझना पड़ता है। इस तरह के लक्षण यदि आपको दिख रहा है तो समझ जाएं कि आपके लिवर में किसी तरह की समस्या आ चुकी है, ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टरी जांच कराएं।

भूख की कमी (Loss of Appetite)

अचानक से भूख की कमी होना भी लिवर में सूजन की ओर इशारा करता है। हम में से कई लोग इस तरह के संकेतों को इग्नोर करते हैं। अगर आप लंबे समय तक ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करते हैं, तो इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पैंक्रियाज कैंसर: देर से पहुंच रहे 90% मरीज, लक्षण पहचानें
छत्तीसगढ़ में पैंक्रियाज कैंसर: देर से पहुंच रहे 90% मरीज, लक्षण पहचानें
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ में हर साल पैंक्रियाज कैंसर के 300 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। ज्यादातर मरीज तीसरी-चौथी स्टेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वजन तेजी से बढ़ता (Extreme Obesity)

लिवर में सूजन होने की स्थिति में मरीजों का वजन काफी ज्यादा बढ़ने लगता है। बिना वजह वजन बढ़ने की स्थिति को लंबे समय तक नजरंदाज न करें, इस स्थिति में अपने विशेषज्ञ की सलाह लें। ताकि आपके लिवर की परेशानी को जल्द से जल्द दूर किया जा सके।

पीलिया की समस्या (Jaundice)

पीलिया होने पर न सिर्फ त्वचा और आंखें पीली नजर आती हैं। बल्कि इस स्थिति में लिवर में भी सूजन हो सकता है। पीलिया लिवर से जुड़ी हुई समस्या है। अगर आपको पीलिया के संकेत नजर आ रहे हैं, तो एक बार लिवर की जांच जरूर करवाये।

त्वचा में खुजली (Skin Rashes)

लिवर में सूजन होने की स्थिति पर त्वचा में काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। यह खुजली कभी कम या कभी ज्यादा हो सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो फौरन अपने विशेषज्ञ की मदद लें।

पेशाब के रंग में बदलाव (Colour Of Urine)

पेशाब के रंग में बदलाव जैसे – पेशाब का रंग काफी गहरा नजर आना भी लिवर में खराबी या सूजन की ओर इशारा करता है। ऐसे में पेशाब के रंग पर जरूर ध्यान दें। इसके अलावा मल का रंग भी हल्का नजर आता है।

ये भी पढ़ें:-

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल जानकारी के उद्देश्य से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE