LIVE UPDATE
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

धान सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेने वाला पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने लिया कड़ा एक्शन

पेंड्रा। एक बार फिर आईएनएच न्यूज की खबर ने असर दिखाया है। पेंड्रा में किसान से धान सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद हुई जांच में घटना की सत्यता सामने आने पर पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। धान सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेने वाला पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने लिया कड़ा एक्शन

वायरल वीडियो ने खोला घोटाला

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पेंड्रा के पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू द्वारा किसान से धान सत्यापन के नाम पर राशि की मांग की जा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। गौरेला तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल द्वारा कराई गई जांच में घटना को सही पाया गया और इसके बाद पटवारी को कड़ा दंड दिया गया। धान सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेने वाला पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने लिया कड़ा एक्शन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कलेक्टर ने लिया कड़ा कदम

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उन्हें मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में नियुक्त किया गया है। कलेक्टर के इस एक्शन से प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक कड़ा संदेश गया है कि भ्रष्टाचार को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धान सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेने वाला पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने लिया कड़ा एक्शन

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE