LIVE UPDATE
भिलाईराजनीति

भिलाई में CBI की छापेमारी के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

CBI रेड के बाद भड़की कांग्रेस, जगह-जगह प्रदर्शन शुरू

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, और कई आईपीएस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के ठिकानों पर CBI की छापेमारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। रायपुर और बिलासपुर के बाद भिलाई में भी विरोध प्रदर्शन तेज हो गया।

गुरुवार शाम 5 बजे, घड़ी चौक, भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी इकट्ठा हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और CBI-EID के दुरुपयोग का आरोप लगाया। भिलाई में CBI की छापेमारी के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
रिसाली निगम के 8 वार्डों में 4 दिन नहीं आएगा पानी, 5 हजार घर प्रभावित
रिसाली निगम के 8 वार्डों में 4 दिन नहीं आएगा पानी, 5 हजार घर प्रभावित
October 28, 2026
नेवई ओवरहेड टैंक की पाइपलाइन के संधारण कार्य से रिसाली निगम के 8 वार्डों में मंगलवार से शुक्रवार तक जलापूर्ति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CBI की कार्रवाई को बताया राजनीति से प्रेरित

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार CBI और ED का दुरुपयोग कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को पकड़ने के बजाय कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करवा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि CBI की छापेमारी पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है और विपक्षी नेताओं को दबाने की साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे इन कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं हैं। भिलाई में CBI की छापेमारी के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोपव

ये खबर भी पढ़ें…
भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी: सीबीआई ने संभाली जांच, 35 सदस्यीय टीम गठित
भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी: सीबीआई ने संभाली जांच, 35 सदस्यीय टीम गठित
October 28, 2026
भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लौह स्क्रैप चोरी मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। 35 सदस्यीय टीम बनी है,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CBI ने दुर्ग-भिलाई में 14 ठिकानों पर मारा छापा

26 मार्च को CBI की अलग-अलग टीमों ने दुर्ग-भिलाई में 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इन छापों में विधायक, बिजनेसमैन और पुलिस अधिकारी शामिल थे। भिलाई में CBI की छापेमारी के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इन नेताओं और अधिकारियों के यहां हुई CBI की रेड:

✅ भूपेश बघेल – पूर्व मुख्यमंत्री, पाटन विधायक
✅ देवेंद्र यादव – भिलाई नगर विधायक
✅ अभिषेक पल्लव – पूर्व एसपी, दुर्ग
✅ आशीष छाबड़ा – आईपीएस अधिकारी
✅ अमित दुबे – सिपाही, दुर्ग पुलिस
✅ मनीष बंछोर – पूर्व ओएसडी, भूपेश बघेल
✅ आशीष बंछोर – पूर्व ओएसडी, भूपेश बघेल
✅ संजय ध्रुव – एएसपी
✅ सहदेव – सिपाही, दुर्ग पुलिस
✅ अर्जुन – सिपाही, दुर्ग पुलिस
✅ प्रशांत त्रिपाठी – बिजनेसमैन
✅ सौम्या चौरसिया – पूर्व ओएसडी, भूपेश बघेल
✅ एएसआई बहादुर – दुर्ग पुलिस, एसीसीयू
✅ एएसआई संम्मित मिश्रा – दुर्ग पुलिस

ये खबर भी पढ़ें…
इस्पात संयंत्र के गेटों पर ट्रकों की देरी: ट्रांसपोर्टर सांसद बघेल से मिले
इस्पात संयंत्र के गेटों पर ट्रकों की देरी: ट्रांसपोर्टर सांसद बघेल से मिले
November 1, 2026
भिलाई इस्पात संयंत्र के गेटों पर VTS, सर्वर और एंट्री-निकासी की समस्या को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने सांसद विजय बघेल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “CBI की यह कार्रवाई सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध है।” भिलाई में CBI की छापेमारी के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE