LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

मां-बाप को कमरे में किया बंद, फिर गैती से किया दनादन वार

NCG NEWS DESK बालाघाट। जिले के हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगोड़ी गुनई में एक बेटे ने अपने वृद्ध माता-पिता की निर्ममता से हत्या कर दी है। पुत्र ने फावड़े से किसी बात पर विवाद होने के चलते माता-पिता पर वार किया, जिससे पिता की घर में और मां की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सनकी बेटे सरोज मेश्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक दाम्पति का बेटा सरोज मेश्राम गांव की किसी महिला के साथ सब्जी बेचने का काम करता है, जिसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता। बुधवार की शाम को ज़ब वह घर लौटा तो उसका माता-पिता के साथ थोड़ा विवाद हो गया.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जिससे आक्रोशित होकर बेटे ने पहले अपने मां-बाप को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद गैती से दनादन वार करके माता-पिता को घायल कर दिया। जहा पिता की मौक़े पर तो माता की जिला अस्पताल में कुछ देर बाद मौत हो गई। इस सनसनी खेज डबल मर्डर को अंजाम देने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले मे विवेचना शुरू कर दी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE