LIVE UPDATE
अपराध

अवैध डीजल तस्करी करने वालों के यहां राजस्व व पुलिस की संयुक्त छापेमार कार्यवाही, 1200 ली. डीजल सहित 4 दुकानदार गिरफ्तार

देर सबेर ही सही लेकिन हाइवे किनारे अवैध डीजल बेचने वाली 120 दुकानों पर आखिर कार प्रशासन और पुलिस की नजर पड़ ही गई। गुरूवार देर रात हाईवे की 4 दुकानों में छापा मार कार्यवाही कर यहां से 12 सो लीटर अवैध डीजल जब्त किया गया। डीजल बेचने वाले 4 आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं।

जिला प्रशासन ने डीजल पर कार्रवाई करने के लिए सीएसपी अतुल सिंह और एसडीएम मुरैना बीएस कुशवाहा के नेतृत्व में टीम गठित की। कार्यवाही के दौरान शहर के दो थानों का बल भी टीम के साथ था। टीम ने पहली कार्यवाही घिरौना मंदिर के पास की यहां आरोपी सूरज बघेल की दुकान से 400 लीटर डीजल बरामद हुआ। इसके बाद देवरी गांव के आसपास हाइवे पर हुई कार्यवाही में सीताराम बघेल निवासी हिंगौना के कब्जे से 200 लीटर, लवकुश बघेल निवासी देवरी के कब्जे से 200 लीटर और रामवीर बघेल निवासी घिरौना के कब्जे से 400 लीटर डीजल बरामद हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस का जो वाहन दुकान पर डीजल के लिए खड़ा पाया गया था, उसके बचाव में सिविल लाइन टीआई प्रवीण चौहान का कहना है कि वाहन वहां पानी पीने के लिए रुका था। इधर एसडीएम बीएस कुशवाहा के मुताबिक कार्यवाही की भनक लगते ही बाकी के दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए। अभी इन दुकानों पर ताले हैं। कुशवाहा के मुताबिक इस तरह की कार्यवाही आगे भी की जाएंगी, ताकि अवैध डीजल की बिक्री बंद पर अंकुश लगेगी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE