LIVE UPDATE
बिलासपुरहमर छत्तीसगढ़

भाई ने उजाड़ा अपनी बहन का सुहाग, जीजा की इस हरकत पर चाकू घोंप कर कर दी हत्या

NCG NEWS DESK बिलासपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर जान ले ली गई है। बताया जा रहा है कि पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने मोहल्ले में रहने वाले अपने भाई को बुला लिया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाई ने जीजा की चाकू से वार कर हत्या कर दी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार देवनंदगर नगर फेस-2 निवासी अजय शर्मा (45) बर्तन दुकान चलाता था। वह घर में अपनी पत्नी- बच्चों व भाई के साथ रहता था। वह शराब के नशे में आए दिन अपनी पत्नी से विवाद कर मारपीट करता था। रविवार की रात भी उसने शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा कर मारपीट कर रहा था। उसकी हरकतों को देखकर पत्नी ने अपने भाई संजीव वाजपेई (35) को बुला लिया। जानकारी मिलते ही संजीव उसके घर पहुंचा, तब वह पत्नी से विवाद कर रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चाकू मारकर की हत्या

वहीं, संजीव ने आए दिन के विवाद को खत्म करने के लिए चाकू निकाल लिया और अपने जीजा अजय शर्मा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में अजय शर्मा ने भी साले पर हमला किया, जिससे संजीव घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। उधर, अजय शर्मा के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है|

नशे में करता था विवाद 

बताया जा रहा है कि अजय शर्मा ने मोहल्ले में ही रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों शादी के बाद खुश थे। फिर बाद में अजय शराब पीने का आदी हो गया और दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा। अजय अपने भाई के साथ मिलकर बर्तन दुकान चलाता था। जबकि आरोपी संजीव वाजपेई राजीव प्लाजा स्थित मोबाइल दुकान में काम करता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE