
NTPC रायगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन! 4.50 लाख रिश्वत लेते AGM विजय दुबे रंगे हाथ गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार को, ACB की टीम ने NTPC तिलाईपाली के उप महाप्रबंधक (AGM) विजय दुबे को 4.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिले में ACB द्वारा पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी रिश्वत राशि मानी जा रही है।
`
मामले का खुलासा: ऐसे हुआ ACB का जाल
यह मामला तब सामने आया जब 13 सितंबर को ग्राम तिलाईपाली के सौदागर गुप्ता ने बिलासपुर स्थित ACB इकाई में शिकायत दर्ज कराई। गुप्ता ने बताया कि NTPC द्वारा उनकी जमीन और मकान का अधिग्रहण किया गया था, जिसका मुआवजा उन्हें मिल चुका था। हालांकि, पुनर्वास के लिए उनके बेटों को करीब 30 लाख रुपये और मिलने थे, जिसमें से 14 लाख रुपये पहले ही उनके खातों में आ चुके थे। शेष 16 लाख रुपये का भुगतान कराने के एवज में AGM विजय दुबे उनसे 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।NTPC रायगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन!
50 हजार पहले लिए, बाकी 4.50 लाख पर पकड़े गए
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी विजय दुबे पहले ही उनसे 50 हजार रुपये ले चुका था और अब बाकी के 4.50 लाख रुपये की मांग कर रहा था। सौदागर गुप्ता रिश्वत देना नहीं चाहते थे, बल्कि दुबे को पकड़वाना चाहते थे। ACB ने शिकायत का सत्यापन किया और उसे सही पाया, जिसके बाद विभाग ने एक विस्तृत ट्रैप योजना तैयार की।NTPC रायगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन!
पेट्रोल पंप पर बिछाया जाल, रंगे हाथ पकड़ा
योजना के तहत, मंगलवार को शिकायतकर्ता को 4.50 लाख रुपये की रिश्वत की रकम लेकर आरोपी विजय दुबे से मिलने भेजा गया। फोन पर हुई बातचीत के दौरान, आरोपी ने शिकायतकर्ता को घरघोड़ा के गोमती पेट्रोल पंप पर मिलने के लिए बुलाया। पेट्रोल पंप परिसर में आरोपी विजय दुबे ने अपनी चारपहिया गाड़ी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली। ठीक उसी समय, ACB की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।NTPC रायगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन!
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई, संपत्तियों की जांच जारी
ACB ने पकड़े गए आरोपी विजय दुबे से 4.50 लाख रुपये की रिश्वत जब्त कर ली है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। रायगढ़ जिले में लगभग एक साल में ACB बिलासपुर की यह 8वीं बड़ी कार्रवाई है। ACB अब आरोपी की अन्य संपत्तियों की भी गहनता से जांच कर रही है, ताकि भ्रष्टाचार से अर्जित की गई किसी भी बेनामी संपत्ति का पता लगाया जा सके।NTPC रायगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन!









