LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

अमित शाह 2को पेश करेंगे प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र

NCG NEWS DESK रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय प्रवास छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह 1 सितंबर को शाम 6:40 बजे नियमित विमान से राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर भाजपा विभिन्न बैठके लेंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह 2 सितंबर को सुबह 11:00 बजे साइंस कॉलेज स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र पेश करेंगे। उसके बाद 3 बजे अर्जुन्दा सरायपाली में जनजाति समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अमित शाह के कार्यक्रम से पहले कल 31 अगस्त को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया रायपुर पहुंचकर बैठक लेंगे व 3 बजे उतई दुर्ग में आम जनों से मुलाकात करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE