LIVE UPDATE
दुर्ग

बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 6 में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौजूद

NCG NEWS DESK भिलाई।  छत्‍तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 6 में गुरुवार की सुबह 4 बजे आग लग गई लेकिन अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। अब तक फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियाें का उपयोग किया जा चुका है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के अफसर संजय बोसेकर झुलस गए। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया और सेक्टर-9 अस्पताल भेज दिया गया।

आग ने भीषण रूप ले लिया है। आग लगने की घटना से यहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी भी किसी को नहीं है। फिलहाल आगजनी से जनहानि की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस-6 में पिछले एक सप्ताह से कैपिटल रिपेयर का काम चल रहा है। आग सबसे पहले यहां के हाइटेंशन रूम में लगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़: AI तस्वीरों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार
फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़: AI तस्वीरों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार
November 1, 2026
दुर्ग की सुपेला पुलिस ने AI से बनी युवतियों की तस्वीरों के जरिए शादी के नाम पर ठगी करने वाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच महीने पहले बीएसपी में लगी आग में झुलस गए थे चार मजदूर

घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं आग लगने से कितना नुकसान हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। बतादें कि अप्रैल महीने में भी भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शाप क्रमांक 2 के कास्टर क्रमांक 6 के वाटर और एयर टनल एरिया में आग लग गई थी। इस हादसे में चार ठेका मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
जमीन के नाम पर 24 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
जमीन के नाम पर 24 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
November 1, 2026
भिलाई के एक व्यक्ति से दूसरे की जमीन बेचकर लाखों रुपये लेने के आरोप में दुर्ग पुलिस ने अवतार सिंह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE