LIVE UPDATE
बलरामपुर

सावधान! शासकीय शराब दुकान में मिली रही हैं मिलावटी शराब…

NCG NEWS DESK Balrampur :-

बलरामपुर जिले की एक शासकीय शराब दुकान में मिलावट की खबर सामने आई है. मामले की शिकायत के बाद बलरामपुर के वाड्रफनगर की एक सरकारी शराब दुकान में आबकारी उड़नदस्ते ने छापा मारा. जहां पानी मिली शराब की बोतलें मिलीं. जिसके बाद दुकान में तैनात दो सेल्समैन और एक सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और दोनों सेल्समैन के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दें कि वाड्रफनगर की एक सरकारी दुकान में मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायत पर सरगुजा से आए आबकारी उड़नदस्ते ने छापा मारा. उन्हें पानी मिली अंग्रेजी शराब की पांच बोतलें मिलीं. नतीजतन, 2 सेल्समैन और 1 सुपरवाइजर को बर्खास्त कर दिया और 2 सेल्समैन के खिलाफ आपराधिक मामला दायर किया.

दरअसल, जिले के वाड्रफनगर में संचालित सरकारी शराब दुकान में मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद सरगुजा से आई आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दुकान में छापा मारा और मौके से 5 बोतलें अंग्रेजी की शराब में पानी मिला हुआ पाया गया. जिसके बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए दुकान में तैनात दो सेल्समैन को बर्खास्त कर दिया और दोनों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया. साथ ही सुपरवाइजर को भी बर्खास्त कर दिया गया है. मामले और आगे की कार्रवाई को लेकर प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि मिलावट करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ केस बनाया गया है. फ्लाइंग स्क्वाट द्वारा कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा.
आपको बता दें कि इससे पहले भी वाड्रफनगर में संचालित एक शराब दुकान में मिलावट का मामला सामने आया था. गौरतलब है कि इस घटना के बाद सवाल यह उठता है कि जब वहां तैनात कर्मचारी ही शराब में पानी मिला रहे हैं तो फिर आबकारी विभाग आखिर सुस्त क्यों बैठा रहता है?

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE