LIVE UPDATE
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

पेंड्रा में भालुओं का कहर: बच्ची और युवक की जान गई, 5 लोग घायल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में भालुओं के हमले में एक 13 साल की बच्ची और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में भालू के हमलों से 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इन हमलों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना मरवाही के बेलझिरिया गांव की है, जहां एक बच्ची और युवक को भालू ने बुरी तरह से नोंच डाला।

घटना 1: बच्ची की मौत

बेलझिरिया गांव की 13 वर्षीय विद्या केवट शुक्रवार की शाम को अपने खेत की ओर बकरी चराने गई थी। अचानक उसका सामना एक भालू से हो गया। भालू ने बच्ची पर हमला कर चेहरे और पीठ को बुरी तरह नोच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घटना 2: युवक की मौत

शनिवार सुबह, बेलझिरिया गांव के निवासी चरणसिंह खेरवार (50), रामकुमार (30), और सुक्कुल प्रसाद (32) मशरूम बीनने के लिए रतनजोत के जंगल में गए थे। वहीं भालू ने तीनों पर हमला कर दिया। इस हमले में सुक्कुल प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस से मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाके में दहशत

भालू के इन हमलों से इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग और प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर निरीक्षण किया जा रहा है और भालू के हमलों को रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।

सुरक्षित रहने की अपील

प्रशासन ने जंगलों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अकारण जंगलों में न जाने की अपील की है। साथ ही, वन विभाग ने भालू की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE