कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कसा भाजपा पर तंज, संकल्प पत्र में केवल मोदी की फोटो

NCG NEWS DESK Mahasamund :-
जैसे–जैसे दूसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे – वैसे भाजपा व कांग्रेस मे आरोप-प्रत्यारोप तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा ने महासमुंद के राजीव भवन में प्रेसवार्ता ली और भाजपा पर एवं भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर जमकर निशाना साधा।

संकल्प पत्र में केवल मोदी की फोटो: खेड़ा
राधिका खेड़ा ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसमें केवल अलग – अलग पोज में मोदी की तस्वीरें है। मोदी के नगीने कहते है कि संविधान खतरे में है। ये लोग कहते है कि 400 सीटे लाकर दिजिये ताकि हम संविधान बदल सके। मोदी की सरकार देश का संविधान बदलना चाहती है। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है ।
महासमुंद नगरपालिका के लिए एक भी आदेश जारी नहीं किए
उसका उदाहरण है कि भूपेश की सरकार छत्तीसगढ़ मे आरक्षण बिल लाई। जिसे भाजपा के राज्यपाल ने आज तक पास नही किया। मोदी जी पूरा देश अपने दोस्तो को बेंच रहे है । सवाल पूछने का हक भाजपा छीन ली है। महिला , किसान , युवा सभी विरोध कर रहे है ,पर भाजपा सरकार उन्हे धमका रही है । भूपेश बघेल ने विधानसभा चुनाव के पहले महासमुंद नगरपालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की थी पर भाजपा सरकार तीन माह बाद भी एक आदेश जारी नही किया। राज्य सरकार नही चाहती है कि महासमुंद का विकास हो।

ये भी पढ़े :-
- फर्जी voter id और Aadhar card का मास्टरमाइंड पकड़ाया, यूट्यूब से सीखा वेबसाइट बनाना
- लालू यादव को एक और बड़ा झटका, देवेन्द्र प्रसाद यादव ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- CG Terror of Mosquitoes : सीएम हाउस में मच्छरों का आतंक, VIP इलाकों में ज्यादा कहर










