आचार संहिता के दौरान निगरानी दलों ने 5 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

NCG News desk Raipur :-
रायपुर(निडर छत्तीसगढ़) l आचार संहिता में प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 5 करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक हो गया है।

आचार संहिता में सघन्य चेकिंग के दौरान पकड़े गये लाखों रुपए नगद
निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर पैनी नजर रखे हुई है जिसमें 16 अक्टूबर तक 5 करोड़ 57 लाख 18 हजार 352 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है।

आचार संहिता लगने के बाद से निगरानी दलों ने किया 6 करोड़ 57 लाख रूपए कैश जब्त


आचार संहिता लागू होने के बाद करोड़ों की नगद एवं वस्तुएं जप्त
आचार संहिता में निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही 1838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपए है भी बरामद किया गया है।
सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियों जिनकी कीमत 2 करोड़ 03 लाख 563 रूपए है जब्त की हैं। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 70 लाख रूपए कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।
ये भी पढ़े :- आचार संहिता के दौरान इन कामों पर रहेगी पाबंदी
निगरानी दलों ने जब्त की 30 करोड़ की अवैध धनराशि व वस्तुएं
Read More:
- Chhattisgarh Craft Beer News: अब रायपुर में भी मिलेगा चिलिंग का नया ठिकाना! गवर्नमेंट ने दी Microbrewery को मंजूरी
- खरसिया सिविल अस्पताल में हड़कंप! Piles Operation के दौरान 22 साल के युवक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
- Kawardha Paddy Scam: धान खरीदी केंद्रों में ₹81 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा, 3 प्रभारियों पर FIR दर्ज!









