LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

बड़ी बहन ने कुल्हाड़ी से मारकर की छोटी बहन की हत्या, बॉयफ्रेंड से बात करने सी थी नाराज

NCG NEWS DESK खैरागढ़।  जिले के एक अंधे क़त्ल की गुत्थी आखिरकार सुलझ ही गई। बीते दिन खैरागढ़ के इस अनसुलझे मामले को लेकर पुलिस उलझी रही, जिसे महज 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया गया। छोटी बहन के हत्या मामले में पुलिस टीम का भी दिमाग चकरा गया, जब बड़ी बहन ने अपना जुर्म कबूला। हत्या के बाद छोटी बहन मृतिका के सिर, कान, के पास चोट था सिर नाक से खुन बह रहा था चेहरे, गला, कंधा में फफोले जैसा निशान दिख रहा था। पंचनामा में मृतिका संदेहास्पद हालत में नहीं हो पाया। जिसके बाद मृतिका के शव का पीएम काराया गया।

इस मामले में सायबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही की। अज्ञात आरोपी के पता साजी में पुलिस जुटी। घटना स्थल मृतिका घर परिजनों एवं आसपास से पुछताछ करने पर संदेही बड़ी बहन गायत्री धुर्वे को हिरासत में लेकर पुछताछ कर किया गया, जो अपना जुर्म करना स्वीकार कर बतायी कि ग्राम के ही योगेश साहू से 3 वर्षों से प्रेम संबध है। जिससे 02 माह से इसकी छोटी बहन संध्या ध्रुर्वे पिता के मोबाईल से बात करती थी। तो अपनी बहन को प्रेमी योगेश साहू से बात करने के लिए मना किया था। कुछ समय पहले फिर पता चला कि संध्या चोरी छुपे योगेश साहू से बात करती है। जिससे दो थप्पड़ मारने के बाद उसे सख्त मना किया था। इसी बात से अपनी बहन के प्रति मन में चिढ़ रंजिश रखी हुई थी। जिसके बाद उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE