चुनाव आयोग का बड़ा कदम: राजनीतिक दलों संग जमीनी बैठकें जारी, 31 मार्च 2025 तक पूरी होगी प्रक्रिया

रायपुर। देशभर में चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए राजनीतिक दलों और चुनाव अधिकारियों के बीच जमीनी स्तर पर बैठकें हो रही हैं। इन बैठकों का उद्देश्य मतदान केंद्र स्तर पर लंबित मुद्दों का समाधान करना है। चुनाव आयोग का बड़ा कदम: राजनीतिक दलों संग जमीनी बैठकें जारी, 31 मार्च 2025 तक पूरी होगी प्रक्रिया
4,123 ईआरओ कर रहे हैं सर्वदलीय बैठकें
✔️ देशभर के 4,123 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) अपने-अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर पर सर्वदलीय बैठकें कर रहे हैं।
✔️ 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 788 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और 36 मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) राज्य और जिला स्तर पर ऐसी ही बैठकें कर रहे हैं।
✔️ यह प्रक्रिया लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951, निर्वाचन नियम 1960 और 1961 के कानूनी ढांचे के तहत हो रही है।
✔️ चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि 31 मार्च 2025 तक सभी बैठकें पूरा कर ली जाएंगी। चुनाव आयोग का बड़ा कदम: राजनीतिक दलों संग जमीनी बैठकें जारी, 31 मार्च 2025 तक पूरी होगी प्रक्रिया

मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अगुवाई में हो रही समीक्षा
? यह कदम 4 मार्च 2025 को नई दिल्ली के आईआईआईडीईएम में आयोजित सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत उठाया गया है।
? इस बैठक में सभी राज्यों/संघ राज्य-क्षेत्रों के सीईओ, डीईओ और ईआरओ शामिल हुए थे।
? चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। चुनाव आयोग का बड़ा कदम: राजनीतिक दलों संग जमीनी बैठकें जारी, 31 मार्च 2025 तक पूरी होगी प्रक्रिया
चुनावी प्रक्रियाओं में राजनीतिक दलों की भूमिका
राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि, जैसे:
? बूथ लेवल एजेंट (BLA)
? पोलिंग एजेंट
? काउंटिंग एजेंट
? चुनाव एजेंट

इन बैठकों में सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा रहा है। चुनाव आयोग का बड़ा कदम: राजनीतिक दलों संग जमीनी बैठकें जारी, 31 मार्च 2025 तक पूरी होगी प्रक्रिया
चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों से अपील
✅ आयोग ने सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे चुनाव अधिकारियों के साथ अपनी भागीदारी बढ़ाएं।
✅ इससे किसी भी लंबित चुनावी मुद्दे का समयबद्ध समाधान किया जा सकेगा।
✅ इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़ी तस्वीरें और अपडेट्स देखने के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर विजिट करें:
? https://x.com/ECISVEEP

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









