11 महीने से फरार गौ-तस्कर मनसूर खान गिरफ्तार: जशपुर पुलिस की कार्रवाई, झारखंड से धर दबोचा

11 महीने से फरार गौ-तस्कर मनसूर खान गिरफ्तार: जशपुर पुलिस की कार्रवाई, झारखंड से धर दबोचा
छत्तीसगढ़। 11 महीने से फरार गौ-तस्कर मनसूर खान गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने 11 महीने से फरार चल रहे अंतरराज्यीय गौ-तस्कर मनसूर खान को झारखंड के गुमला जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत की गई। आरोपी को सोमवार शाम उसके घर से दबिश देकर पकड़ा गया।
? लोदाम थाने से जुड़ा है मामला
यह मामला 7 अगस्त 2023 का है, जब जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र के साईंटांगरटोली गांव में गौ-तस्करी की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। उस समय ड्रोन की मदद से निगरानी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।11 महीने से फरार गौ-तस्कर मनसूर खान गिरफ्तार
? 32 गोवंश और कई वाहन हुए थे जब्त
इस अभियान में पुलिस ने:
-
32 गोवंश
-
9 पिकअप वाहन
-
4 कार
-
5 मोटरसाइकिल
को जब्त किया था। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी मनसूर खान सहित कुछ लोग फरार हो गए थे।
? पहले ही पकड़े जा चुके हैं अन्य आरोपी
इस मामले में पहले ही जुनैद आलम, सुहैल खान और चरकू उर्फ सरफराज को गिरफ्तार किया जा चुका है। मनसूर की तलाश लगातार जारी थी, जिसके बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह झारखंड के बरगीडांड़ गांव में छिपा है। इसी आधार पर पुलिस ने दबिश देकर उसे घर से पकड़ा।11 महीने से फरार गौ-तस्कर मनसूर खान गिरफ्तार11 महीने से फरार गौ-तस्कर मनसूर खान गिरफ्तार
? इन धाराओं में दर्ज है केस
मनसूर खान के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी से इस बड़े नेटवर्क का एक और सिरा उजागर हुआ है।11 महीने से फरार गौ-तस्कर मनसूर खान गिरफ्तार
? ऑपरेशन शंखनाद की बड़ी सफलता
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत अब तक 1100 से अधिक गोवंशों को तस्करों से छुड़ाया गया है, जबकि 128 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।11 महीने से फरार गौ-तस्कर मनसूर खान गिरफ्तार









