हॉकी
छत्तीसगढ़ में होगा हॉकी लीग का आयोजन, 6 नए जिलों में मिलेंगे खेल अधिकारी

छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। राज्य में जल्द हॉकी लीग शुरू होने जा रही है और इसके लिए तैयारी चल रही है। यह जानकारी डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए
- वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है
- इसका मकसद है:
- खेलों के लिए बेहतर माहौल बनाना
- खेल सुविधाओं (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करना
- महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना
- नई खेल प्रतिभाओं को खोजना
छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना
- यह जानकारी 4 अगस्त को नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में दी गई
- इस योजना के लिए 57 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है
कोचिंग और नई भर्तियां
- खेल अकादमियों में बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए 14 कोचों को पटियाला (पंजाब) ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है
- खेल गतिविधियां सही तरीके से चलें, इसके लिए 6 नए जिलों में खेल अधिकारी के पद बनाए गए हैं:
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी
- सारंगढ़-बिलाईगढ़
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
- सक्ती
खेल विभाग का बजट कई गुना बढ़ा
- छत्तीसगढ़ बनने के समय खेल विभाग का बजट सिर्फ 4 करोड़ रुपए था
- अब 2026-27 में यह बढ़कर 304 करोड़ रुपए हो गया है
- आदिवासी और वनांचल क्षेत्रों के खिलाड़ियों को मौका देने के लिए:
- पिछले 2 सालों से बस्तर ओलंपिक का आयोजन हो रहा है
- इस साल से सरगुजा ओलंपिक भी शुरू किया गया है
देश में बनी नई पहचान
- छत्तीसगढ़ ने देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की सफल मेजबानी की
- इससे राज्य को देश के खेल मानचित्र पर खास पहचान मिली है
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार और उपसंचालक रश्मि ठाकुर भी मौजूद रहीं
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…

India vs Pakistan Hockey: क्रिकेट का बदला हॉकी में! Team India ने पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा, 10 साल से बादशाहत बरकरार
June 27, 2026
FIH Hockey Pro League: क्रिकेट के मैदान पर भले ही फैंस को मायूसी हाथ लगी हो, लेकिन हॉकी के मैदान...
Read More:

