LIVE UPDATE
रायपुर

रायपुर में सूदखोर भाइयों पर गरजा बुलडोजर, अवैध साम्राज्य ध्वस्त

रायपुर में सूदखोर भाइयों पर गरजा बुलडोजर, अवैध साम्राज्य ध्वस्त

रायपुर: रायपुर में सूदखोर भाइयों पर गरजा बुलडोजर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी और अवैध कारोबार से आतंक मचाने वाले हिस्ट्रीशीटर भाइयों वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. रविवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने भाठागांव स्थित उनके अवैध रूप से निर्मित कार्यालय पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया. यह रायपुर में किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की पहली बड़ी कार्रवाई है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का धरना
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का धरना
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर 321 दिन से आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अवैध ऑफिस से चलता था सूदखोरी का धंधा

सुबह करीब 8 बजे, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम का अमला साईं विलास स्थित तोमर बंधुओं के आवास पर पहुंचा. यहां रोहित तोमर के लगभग एक हजार वर्गफीट में बने आलीशान ऑफिस को बुलडोजर से ढहा दिया गया. यह ऑफिस उसके घर का ही एक हिस्सा था, जिसका निर्माण पूरी तरह से अवैध था. बताया जा रहा है कि इसी दफ्तर से दोनों भाई अपने सूदखोरी के गोरखधंधे को अंजाम देते थे और कर्ज के लेन-देन का पूरा काम यहीं से संचालित होता था.रायपुर में सूदखोर भाइयों पर गरजा बुलडोजर

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने मस्टर रोल, दैनिक वेतनभोगी और कलेक्टर दर पर नई नियुक्तियों पर रोक लगाई है। नियम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपराधिक मामलों की लंबी फेहरिस्त

वीरेंद्र और रोहित तोमर के खिलाफ सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, जमीन पर अवैध कब्जा, धमकी देने और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के तहत कई मामले दर्ज हैं. दोनों भाइयों के साथ-साथ उनकी पत्नियां और भतीजा भी इन आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताए जाते हैं. तोमर बंधु पिछले काफी समय से फरार चल रहे हैं और पुलिस ने उन पर इनाम भी घोषित किया हुआ है.रायपुर में सूदखोर भाइयों पर गरजा बुलडोजर

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
November 5, 2026
महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर भेजा गया। कोर्ट ने ED के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे बने अपराध के सरताज?

जानकारी के मुताबिक, तोमर बंधु करीब 20 साल पहले उत्तर प्रदेश से रायपुर आए थे और शुरुआत में अंडे का ठेला लगाते थे. लेकिन कुछ ही समय में वे अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गए और सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के जरिए करोड़ों की संपत्ति बना ली. आज उनके पास आलीशान बंगला और महंगी गाड़ियों का काफिला है.रायपुर में सूदखोर भाइयों पर गरजा बुलडोजर

प्रशासन की सख्त चेतावनी

इस कार्रवाई पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा है कि “विष्णु के सुशासन में अपराधियों पर कानून का बुलडोजर चलेगा.” उन्होंने साफ किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो. गृहमंत्री ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि किसी मंत्री या मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता. प्रशासन की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और यह संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.रायपुर में सूदखोर भाइयों पर गरजा बुलडोजर

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE